कटनी । बरही थाना क्षेत्र के कुआं गांव में खेलते-खेलते तालाब नहाने गए दो मासूम बच्चे पानी के गहरे खाई में चले गए। इस दौरान दो बच्चों को पानी में डूबते देख लोगों ने दौड़ लगाकर बचाने का प्रयास किया और एक बच्चे को जब तक बाहर निकाला गया तब तक उसकी सांस थम गई थी जानकारी अनुसार कुआं गांव के शंभू भूमिया का 6 साल का बच्चा सत्यम और आशिक 4 साल सहित दोनों बच्चे घर के समीप तालाब नहाने गए थे इस दौरान सत्यम और आशिक दोनों पानी के गहरी खाई में चले गए बच्चों को डूबते देख स्थानीय लोगों ने दौड़ लगाई और दोनों को बाहर निकाला इस दौरान जब तक लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला तब तक सत्यम नाम के बच्चे की सांस थम गई थी वही आशिक नाम के बच्चे को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है गांव के सरपंच प्रहलाद सोनी की सूचना लगते ही खितौली चौकी पुलिस बरही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच किया जांच उपरांत सत्यम नाम के बच्चे को मृत घोषित कर दिया है वही पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।