Let’s travel together.

तेज रफ्तार डंफर ने बारातियों को रौंदा, 5 की मौत; कई गंभीर घायल

0 104

मप्र के  रायसेन में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है. यहां तेज रफ्तार डंपर ने बारातियों को कुचल डाला. घटना से इलाके में कोहराम मच गया. कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस मौके पर पहुंच गई है. हादसे में घायल लोगों को सुल्तानपुर जिला अस्पताल पहुंचाया है.
: रायसेन में तेज रफ्तार डंपर ने बारातियों को रौंदा, 5 की मौत; कई गंभीर घायल
तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से 5 बारातियों की मौत हो गई.

मध्य प्रदेश के रायसेन में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के घाट पिपरिया गांव स्थित जबलपुर-जयपुर नेशनल हाइवे-45 पर बारातियों को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल डाला. हादसे में पांच बारातियों की मौत की खबर है. कई लोग घायल हुए हैं. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई.


हादसे की वजह से हाइवे पर जाम लग गया. पुलिस जाम खुलवाने की कोशिश कर रही है. घटनास्थल पर एसपी विकास शहवाल पहुंच गए हैं. बारात होशंगाबाद से आई थी. डंपर की चपेट में कई बाराती आ गए जिससे हादसा हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इनमें आठ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी का इलाज चल रहा है.

 

होशंगाबाद से आई थी बारात
सोमवार की रात होशंगाबाद से बारात आई हुई थी. हाइवे किनारे बाराती इकट्ठा थे. तभी तेज रफ्तार डंपर बारातियों को कुचलता चला गया. डंपर की चपेट में कई बाराती आ गए. घटना से चीख-पुकार मच गई. हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया. हाइवे पर घायल बाराती तड़प रहे थे. लोगों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठी हो गई. वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया. बारात में चीख-पुकार मच गई. हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ओबेदुलागंज और सुल्तानपुर पुलिस पहुंची.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान     |     बेगमगंज विकास खंड में 4 माह से वृद्धावस्था पेंशन बंद, वृद्ध बेहाल     |     नगर पालिका के सामने बरसों पुरानी पानी भराने की समस्या से बचने के लिए नगर पालिका द्वारा हटाएअतिक्रमण     |     तुलसीपार में करंट लगने से 17 वर्षीय बालिका की मौत      |     सेवा भारती शिवपुरी की साधारण सभा हुई संपन्न, नवीन कार्यकारिणियों का हुआ गठन     |     पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811