Let’s travel together.

गीदगढ़ में भी लगता हे महाशिवरात्रि पर विशाल मेला

0 287

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज से 5 किलोमीटर भोपाल तरफ गीदगढ़ की गुफा प्रसिद्ध है वैसे तो आपने कई चमत्कारी जगह के बारे में सुना होगा और देखा भी होगा। मगर हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी एक अलग ही पहचान है। भोपाल से लगे हुए रायसेन जिले के सांची जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम गीदगढ़ के घने जंगलों के बीच पहाड़ी के पास एक ऐसा प्राचीन और प्राकृतिक कुंड है जिसमें 12 महीने पानी भरा रहता है। महाशिवरात्रि पर यहां विशाल मेला का आयोजन होता है। महाशिवरात्रि के उपलक्ष में शिव बारात ढोल नगाड़ों के साथ निकाली जाती हे।

आज के समय में जहां वाटर लेवल डाउन होता जा रहा है ऐसे में महज 20 फुट गहरे कुंड में वर्ष भर पानी कैसे रहता है क्या यह वाटर हार्वेस्टिंग की कोई तकनीक है। जिससे साल भर इस कुंड में पानी बचा रहता है । जब क्षेत्र के आसपास के ट्यूबवेल, कुआं, तालाब सूख जाते हैं उस वक्त भी इस कुंड का पानी कभी भी खत्म नहीं होता है। प्राकृतिक कुंड की गहराई मात्र 20 फीट है
इस प्राकृतिक कुंड से ऊपर पहाड़ पर एक गुफा है गुफा के अंदर शंकर जी का एक प्राचीन मंदिर है इस गुफा मंदिर की यह भी मान्यता है कि यहां पर कई वर्ष पहले एक मोनी बाबा रहते थे जो इस गुफा के अंदर से ही एक सुरंग थी जिससे वह होशंगाबाद जाते थे और नर्मदा जी में स्नान करके वापस आते थे। और वहीं से पानी लाते थे और यहां पर मंदिर में शंकर जी को नहलाते थे। इस स्थान पर साल में एक बार शिवरात्रि पर मेला भरता है और एक बार यहां पर गांव वाले भंडारा भी कराते हैं। इस कुंड के पास गांव के लोगों ने एक मंदिर भी बना दिया है। यहां पर काफी तादाद में लोग आते हैं। और इस कुंड के पानी से ही वह लोग अपनी प्यास बुझाते हैं। यहां पर ऐसी भी मान्यता है कि कुंड का पानी पीने से रोग भी दूर हो जाते हैं। कई ग्रामीण दूर-दूर से आकर इस जगह के दर्शन करते हैं और कुंड का पानी पीते हैं।
मंदिर में रहने वाले पुजारी चरणदास बताते हैं की मैं 32 साल से यहां पर हूं मैंने आज तक इस कुंड को कभी खाली नहीं देखा है। यह कुंड प्राकृतिक और प्राचीन है। यहां पर किसी को भी पता नहीं कि यह कितना पुराना है। प्राचीन और प्राकृतिक कुंड के बारे में यह भी कहा जाता है कि यह कुंड का कनेक्शन नर्मदा जी से है। कुंड में पानी नर्मदा जी से आता है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह शोध का विषय है। मगर कुछ तो चमत्कार है जो पहाड़ी के किनारे जंगलों के बीचो बीच में सिर्फ 20 फीट गहरे प्राकृतिक कुंड में हमेशा पानी रहता है तब जब गर्मी के मौसम में क्षेत्र के 300 फीट तक के बोरवेल फेल हो जाते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811