Let’s travel together.

अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने भारतीय ऋषि वैज्ञानिक परंपरा पर केन्द्रित प्रदर्शनी आर्ष भारत का किया उद्धाटन

0 108

हेमेंद्र नाथ तिवारी उज्जैन

महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा विक्रमादित्य, उनके युग, भारत उत्कर्ष, नवजागरण और भारत विद्या पर एकाग्र विक्रमोत्सव 2024 अंतर्गत सुप्रसिद्ध अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने भारतीय ऋषि वैज्ञानिक परंपरा पर केन्द्रित प्रदर्शनी आर्ष भारत का उद्धाटन किया। शोधपीठ कार्यालय में प्रदर्शित प्रदर्शनियों में विक्रमकालीन मुद्रा एवं मुद्रांक, श्रीकृष्ण : चौंसठ कलाएँ (मालवा की चितरावन शैली में), श्रीकृष्ण होली पर्व (लघु चित्रों में श्रीकृष्णद की छवियाँ), विक्रमादित्य के समकालीन शैलचित्र का उन्होंने ने अवलोकन किया। अवलोकन पश्चात उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और विरासत को लेकर अपने मनोभाव व्यक्त किये। इसके पहले शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने हेमा मालिनी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।


भारतीय ऋषि वैज्ञानिक परंपरा पर केन्द्रित प्रदर्शनी आर्ष भारत में लगभग 120 से अधिक ऋषियों के जीवन और उनके योगदान को प्रदर्शित किया गया है। इस प्रदर्शनी में देशभर के 25 से अधिक चित्रकारों द्वारा बनाये गये चित्रों को प्रदर्शित किया गया है।
अश्विनी शोध संस्थान के सहयोग से विक्रमकालीन मुद्रा एवं मुद्रांकों को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी के सहयोग से मालवा की चितरावन शैली में लोक कलाकार अनिल धूलजी शर्मा द्वारा बनाये गये श्रीकृष्ण की चौंसठ कलाओं पर आधारित चित्रों के साथ ही भारतीय लघु चित्र शैली में श्रीकृष्ण: होली पर्व व कृष्ण की छवियाँ प्रदर्शित की गयी है। यह प्रदर्शनी 7 मार्च से 9 अप्रैल 2024 तक सुबह 10:30 से रात 8:00 बजे तक सभी के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811