Let’s travel together.

गंजबासौदा का कथित पत्रकार जफर कुरेशी गिरफ्तार,भेजा जेल

0 2,917

फर्जी एवं कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर बिना विधिवत अनुमति के ग्राम शिवरामपुर में किया वेयर
हाउस का निर्माण

गंजबासौदा/विदिशा से राजीव शर्मा

विदिशा जिले की गंजबासौदा तहसील की ग्राम पंचायत पड़रिया के सरपंच और सचिव की शिकायत पर पुलिस ने गंजबासौदा के कथित सहारा समय के पत्रकार और भूमाफिया जफर कुरेशी को आज गिरफ्तार कर लिया है।जफर कुरेशी पर फर्जी एवं कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर बिना विधिवत अनुमति के ग्राम शिवरामपुर में वेयर हाउस का निर्माण करने का आरोप है।आरोपी जफर कुरैशी के विरुद्ध धारा 420, 467, 468 भारतीय दंड विधान के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कियाजाकर गिरफ्तार किया गया ।अदालत में पेश करने पर उसे न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि जफर कुरेशी पर बिजली चोरी,बिजली के सामान की चोरी करने जैसे आरोपो में पहले ही मामला दर्ज हो चुका है।एक समय अपने उच्च आधिकारिक रसूख के चलते जफर स्थानीय अधिकारियो में दहशत का पर्याय बन चुका था।जहां अधिकारी इसके खिलाफ कोई कार्यवाही करने से डरते थे।

आज 8 अप्रैल को ग्राम पंचायत पड़रिया तहसील बासोदा के सचिव और सरपंच की शिकायत , जफर कुरेशी निवासी गंजबासौदा के द्वारा फर्जी एवं कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर बिना विधिवत अनुमति के ग्राम शिवरामपुर में वेयर हाउस का निर्माण किया जा रहा है. आरोपी कुरैशी के विरुद्ध धारा 420, 467, 468 भारतीय दंड विधान के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान में आए साक्ष्य के अनुसार आरोपी जफर कुरेशी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल निरुद्ध किया गया.

जानकार सूत्रों के अनुसार कल 9 अप्रैल को प्रशासन का बुलडोजर जफर कुरेशी के बेयर हाउस पर चल सकता है।आज भी प्रशासन ने जफर कुरेशी की कालोनी में सरकारी जमीन पर किया बाउंड्रीबाल का निर्माण जेसीबी से तोड़ दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वार्ड क्रमांक 15 में बूथ क्रमांक 172 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम आयोजित      |     अंबेडकर जन जागरण समिति के अध्यक्ष बने पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एम एल राठौरिया      |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए सी अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811