Let’s travel together.

29 वर्षीय व्यक्ति ने 12 साल की किशोरी से शादी कर किया गर्भवती , बाल विवाह का मामला दर्ज

0 92

नवी मुंबई में पुलिस ने 12 वर्षीय किशोरी से कथित तौर पर शादी करने और उसके साथ कई बार बलात्कार करने तथा उसे गर्भवती करने के आरोप में 29 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया छह महीने पहले बाल विवाह हुआ था, जोकि देश में अवैध है।

कथित तौर पर उस व्यक्ति ने किशोरी के साथ कई बार बलात्कार किया जिससे वह गर्भवती हो गयी। उन्होंने बताया कि व्यक्ति और नाबालिग दोनों मूल रूप से महाराष्ट्र के सतारा जिले के रहने वाले हैं। बृहस्पतिवार को एक सर्वेक्षण के दौरान पनवेल के एक स्थानीय डॉक्टर को ये जानकारी प्राप्त हुई कि लड़की चार महीने की गर्भवती है।

इसके बाद इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। खंडेश्वर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसीवा में अन्नदाता परेशान: खेत में धान, कागज में जीरो     |     टेकारी में वार्षिकोत्सव में छाया छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग     |     लुहारी जैन मंदिर चोरी मामला.पुलिस ने 30 हजार व जैन समाज ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की     |     देवउठनी ग्यारस पर चढ़ा गन्ने पर रंग, 50 रुपये तक पहुंचा भाव     |     खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान गुणवत्ता प्रशिक्षण आयोजित     |     56 लाख की लागत से बने किसान समृद्धि भवन का विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     शिवपुरी में फिटनेस सेंटर बंद, चालानी कार्रवाई जारी, ऑटो-लोडिंग चालक परेशान     |     महिला हॉकी विधायक कप की विजेता रही अलीगढ़ यूपी की टीम     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भीषण हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम     |     यूपी: योगी के हिंदू वोट कटने के दावे में नया ट्विस्ट !-अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811