Let’s travel together.

प्रधानमंत्री मोदी सत्य को नहीं केवल सत्ता को पूजते हैं : प्रियंका गांधी

0 122

सहारनपुर । प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सत्य को नहीं केवल सत्ता को पूजते हैं । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सहारनपुर में कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के पक्ष में रोड शो किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

प्रियंका गांधी ने जैन बाग़ स्थित जैन मंदिर में भगवान महावीर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोपहर 12 बजे उन्होंने अपना रोड शो शुरू किया। इस दौरान कांग्रेस और सपा नेताओं में उत्साह देखने को मिला। प्रियंका गांधी का रोड शो रायवाला, जेबीएस इंटर कॉलेज, कम्बोह का पुल, रांघडो का पुल और कुतबशेर होते हुए गुरुद्वारा रोड पर खत्म हुआ। यह क्षेत्र मुस्लिम आबादी वाला है। बता दें कि इंडिया गठबंधन की ओर से अभी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोई फायर ब्रांड नेता जनसभा करने नहीं पहुंचा था। पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को प्रियंका गांधी गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद के पक्ष में प्रचार करने सहारनपुर पहुंचीं।
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर महानगर में रोड किया। रोड शो से पहले प्रियंका गांधी को सिद्धपीठ शाकम्भरी देवी के दर्शन करने जाना था, लेकिन रामनवमी के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ में सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। रोड शो वाले मार्ग को कार्यकर्ताओं ने झंडों और गुब्बारों से सजाया। प्रियंका गांधी के साथ मुख्य रथ पर कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद, जिला अध्यक्ष संदीप राणा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। प्रियंका गांधी ने गोल कोठी से लेकर थाना कुतुबशेर तक रोड शो किया। एक घंटा से ज्यादा चले इस रोड शो में प्रियंका गांधी ने करीब 12 मिनट तक जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसे।
प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है, जबकि पीएम मोदी केवल सत्ता को पूजते हैं, सत्य को नहीं। रामनवमी के पर्व को याद करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।
प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने छोटे व्यापारी, गरीब, मजदूर के लिए कुछ नहीं किया। बड़े उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया। भाजपा सरकार ने हमेशा अमीरों की जेब भरी है। गरीब को कुछ नहीं मिला। इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम भी भाजपा लेकर आई थी और वह इसे गोपनीय रखना चाहती थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने नाम उजागर करने के आदेश देकर भाजपा की पोल खोल दी।
उन्होंने कहा, जो कंपनी 180 करोड़ रुपये का मुनाफा कमा रही है, वह कंपनी 1,100 करोड रुपये का चंदा भाजपा को दे रही है। आखिर यह पैसा कहां से आ रहा है? पीएम मोदी ने काला धन लाने के लिए कहा था। क्या आया? जीएसटी आई, जिसने व्यापारियों की कमर तोड़ दी। उन्होंने कहा कि सहारनपुर के लोगों का लकड़ी का कारोबार ठप हो गया। एक समय था जब यहां से बड़ी संख्या में लकड़ी के बने उत्पाद एक्सपोर्ट हुआ करते थे। मोदी सरकार में वह भी बंद हो गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811