Let’s travel together.

कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरी, मां-बेटी की मौत, 6 लोग घायल

0 240

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 देर रात कार के अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरी, जिसमें मां-बेटी की मौत हो गई तो वही 6 लोग घायल हो गए

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल विदिशा हाईवे 18 संघमित्रा होटल के पास देर रात एक कार अनियंत्रित होते हुए पुलिया से नीचे जा गिरी। जिससे कार में सवार मां-बेटी की मौत हो गई, वहीं 6 घायल हो गए। सलामतपुर पुलिस द्वारा फंसे हुए घायल लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जिनको दीवानगंज एंबुलेंस 108 में डॉक्टर सुरेंद्र शाक्या द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद विदिशा मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां घायलों का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि परिवार शादी समारोह में शामिल होकर अशोकनगर से भोपाल लौट रहा था। तभी यह घटना घटित हो गई कार में चार महिलाएं, तीन लड़के और एक 3 माह की बच्ची थी। जिसमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बालिका की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। कार में देवेंद्र वाल्मीकि (30), आशी वाल्मीकि (19), धर्मवीर वाल्मीकि (8), बादल वाल्मीकि (10), सुमन वाल्मीकि (35), फूलवती वाल्मीकि (35), जमुना (17) सवार थे। इनमें से महिला का फूलवती और उसकी बेटी जमुना ने हादसे में जान गंवा दी। सलामतपुर ने बताया कि पुलिस बल जब घटनास्थल पहुंचा तो कार में लोग फंसे थे, जिन्हें काफी मशक्कत से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई थी, जबकि दूसरी युवती ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की जा रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान     |     बेगमगंज विकास खंड में 4 माह से वृद्धावस्था पेंशन बंद, वृद्ध बेहाल     |     नगर पालिका के सामने बरसों पुरानी पानी भराने की समस्या से बचने के लिए नगर पालिका द्वारा हटाएअतिक्रमण     |     तुलसीपार में करंट लगने से 17 वर्षीय बालिका की मौत      |     सेवा भारती शिवपुरी की साधारण सभा हुई संपन्न, नवीन कार्यकारिणियों का हुआ गठन     |     पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811