Let’s travel together.

प्रौद्योगिकी परिषद मैपकास्ट के सहयोग से दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का शुभारंभ

0 317

भोपाल।  बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भोपाल में मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद मैपकास्ट के सहयोग से  27 फरवरी को दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का शुभारंभ प्राचार्य डॉ संजय जैन के द्वारा किया गया।

इस वर्ष यह विज्ञान दिवस “विकसित भारत के लिए इंडीजीनस टेक्नोलॉजी “की थीम पर आधारित है । आज महाविद्यालय में विज्ञान आधारित रंगोली , फैंसी ड्रेस एवं बेकार से साकार प्रतियोगिताये आयोजित की गई। फैंसी ड्रेस कंपटीशन में विद्यार्थियों द्वारा शकुंतला देवी,आनंदीबाई जोशी, कैलकुलेटर आदि का प्रदर्शन किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम पायल ठाकुर , द्वितीय तुषार पांडे तृतीय रितिका राजपूत। बेकार से साकार प्रतियोगिता जिसमें छात्र छात्राओं ने अनुपयोगी वस्तु का उपयोग कर सकारात्मक वस्तुओं का प्रदर्शन किया

प्रथम संगीता सरकार , स्वीटी अहिरवार एवं तृतीय स्थान पर रही श्रिया विश्वकर्मा। रंगोली प्रतियोगिता में पादप कोशिका , तंत्रिका कोशिका, मस्तिष्क ,स्वच्छ वातावरण , विज्ञान की उपयोगिता आदि संरचना बनायी। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अदिति प्रसाद , द्वितीय संगीता सरकार एवं तृतीय प्रियंका सेन ने प्राप्त किया। विज्ञान के समस्त प्राध्यापकों की कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811