Let’s travel together.

एसपी के निर्देश पर ट्राफिक पुलिस ने लापरवाह वाहन चालकों को दी समझाइश

0 144

अनुराग शर्मा सीहोर

पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी का तबादला होने के बाद उनके स्थान पर विदिशा से एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने पदभार ग्रहण किया है। एसपी शुक्ला ने पदभार ग्रहण करने के साथ सबसे पहले शहर की टै्रफिक व्यवस्था पर ध्यान दिया है। एसपी के निर्देश पर आज टै्रफिक अमला शहर की सडक़ों पर आया और लापरवाह वाहन चालकों को सबक सिखाया।


पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग और नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी सूबेदार ब्रजमोहन धाकड़ के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा पोस्ट ऑफिस चौराहा, गंगा आश्रम, ट्रामा सेंटर, अस्पताल चौराहा तक सिस्टम के माध्यम से अनाउंसमेंट करते हुए यातायात व्यवस्था की गई एवं रोड पर अनावश्यक रूप से खड़े हुए वाहनों को हटवाया गया। उक्त सडक़ पर जिला अस्पतालए, प्राइवेट हॉस्पिटल, क्लीनिक, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी लैब एवं मेडिकल संचालित होते हैं, जिससे मरीजों की आवाजाही बनी रहती है।


अनावश्यक रूप से सडक़ पर खड़े वाहनों की वजह से यातायात बाधित होता है। प्रभारी यातायात द्वारा प्राइवेट हॉस्पिटल, क्लिनिक, नर्सिंग होम, मेडिकल, पैथोलॉजी लैब, बैंक के संचालकों, प्रबंधकों से समन्वय कर समझाइश दी गई की आपके यहां आने वाले वाहनों को गार्ड के माध्यम से व्यवस्थित पार्किंग करवाएं। प्रभारी यातायात द्वारा रोड पर खड़े वाहन मालिकों से भी अपील की कि वाहनों को व्यवस्थित पार्किंग में खड़ा करें तथा यातायात को सुचारू रूप से चलाने में पुलिस का सहयोग करें। मार्ग व्यवस्था के दौरान जो वाहन सडक़ पर खड़े हुए पाए गए, उन पर चालानी कार्यवाही की गई तथा जन सामान्य से एवं सभी प्राइवेट क्लीनिक, मेडिकल के संचालकों से अपील की कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने में यातायात पुलिस का सहयोग करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत गढ़ी में तैयार हुई ग्राम विकास की कार्ययोजना     |     जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शासन की स्वामित्व योजना का कर रहे विरोध     |     पैक्स गढ़ी पहुंचे अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, किसानों से लिया सीधा फीडबैक     |     स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में दें योगदान : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     छवि निर्माण कार्य को अपने अंदाज में करने वाले, ताहिर अली- अशोक मनवानी     |     दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811