Let’s travel together.

ऑयल मिल पर अनियमितता पाए जाने पर संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

0 152

 

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

अभी मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नापतोल विभाग की टीम ने भी कार्यवाही की। संयुक्त जांच दल जिसमें नायब तहसीलदार शिवम उपाध्याय एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश गुप्ता के साथ गत दिवस सामूहिक निरीक्षण किया गया। इंडस्ट्रियल एरिया गुना चुंगी नाका स्थित ऑयल मिल महेश ऑयल प्रोडक्ट्स के निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर संचालक महेश गुप्ता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।
नापतोल निरीक्षक आर.के.चतुर्वेदी ने बताया कि निरीक्षण में ऑयल मिल पर निर्माण कर विक्रय के लिए रखे गए पैकेटो पर विधिक माप विज्ञान नियम 2011 के अंतर्गत आवश्यक घोषणाएं अंकित नहीं थीं। एवं नापतोल उपकरण सत्यापित नहीं होने पर कार्यवाही की गई।
इस दौरान टीम द्वारा गोल्डी फ्रेश रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, श्री तुलसी रिफाइंड सोयाबीन तेल के पैकेट पर पदार्थ की शुद्ध मात्रा, यूनिट सेल प्राइस, ईमेल एड्रेस अंकित नहीं पाया गया। इसके अलावा उपयोग में लिए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक कांटे, सील, पाउच फिलिंग मशीन अमुद्रांकित पाए गए। जो की विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के तहत उल्लंघन एवं दंडनीय अपराध है। इस अनियमितता पर संबंधित पर कार्यवाही की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाट बाजारों में उमड़ी भीड़, कुम्हारों को बैठकी शुल्क से मिलेगी छूट, बाजार में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय में 9 नवंबर को मनाया जाएगा भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव     |     3 हजार रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया होने पर कृषि ट्रांसफार्मरों की सप्लाई बंद, कई गांवों के किसान प्रभावित     |     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे,हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने की अगवानी     |     दीपावली की पूर्व संध्या पर संकल्प वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, आतिशबाजी कर बांटी खुशियां     |     साईखेड़ा में आधी रात का तांडव टेंट व्यवसायी का आशियाना राख के ढेर में बदला     |     यूपी: सियासी गुलामी और खुदमुख्‍तारी के दावों में फंसा ‘अब्दुल’…! अजय बोकिल      |     दमोह की जलधारा से जीवंत है निदान फॉल कटंगी:सीमावर्ती क्षेत्र में सौंदर्य के अनमोल खजाने     |     हाट बाजार पहुंचे कलेक्टर रोहित सिसोनिया, मिट्टी के दीपक खरीदकर बढ़ाया पथ विक्रेताओं का उत्साह     |     अखिल भारतीय गालव त्यागी ब्राम्हण महासभा की बैठक संपन्न ,शैलेन्द्र शर्मा निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811