Let’s travel together.

उज्ज्वला योजना पर महंगाई की मार, घरों में धुएं वाले चूल्हे ने फिर की एंट्री

0 139

-सांची जनपद क्षेत्र की गरीब महिलाएं चूल्हे पर खाने बनाने को मजबूर

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की ग्राउंड रिपोर्ट

पीएम मोदी ने छह साल पहले उज्जवला योजना की शुरुआत की थी। तब पीएम मोदी ने इस योजना को एक ऐसी योजना बताया था जिससे गरीब महिलाओं को लकड़ी-उपले के धुएं में खाना बनाने से आजादी मिलने वाली बताया था। लेकिन इसके छह साल गुजर जाने के बाद ये योजना दम तोड़ रही है। बढ़ते एलपीजी के दाम ने महिलाओं को एक बार फिर से धुएं वाले चूल्हे पर खाना बनाने पर मजबूर कर दिया है। पूरे प्रदेश सहित रायसेन जिले व सांची जनपद क्षेत्र के सलामतपुर, सांची, रातातलाई, बेरखेड़ी चौराहा, कुल्हाड़ियां, अम्बाड़ी, तिजालपुर, रतनपुर गिरधारी के ग्रामीण रसोई गैस एलपीजी सिलेंडर के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी से गरीब तबका उज्जवला योजना का लाभ नहीं उठा पा रहा हैं। पिछले छह महीनों में तीन बार में रसोई गैस सिलेंडर के दामों में लगभग सौ रुपए की बढ़ोतरी हुई है।इससे परेशान होकर उज्ज्वला योजना के लाभार्थी फिर से लकड़ी व उपले से चूल्हा फूंकने पर मजबूर हो गए हैं। वर्तमान में रायसेन जिले में गैस सिलेंडर के दाम 973 रुपए तक पहुंच गए हैं। रसोई गैस की जगह गरीब तबके को पुन: चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। क्योंकि बढ़ती महंगाई के चलते सिलेंडर रिफिलिंग के लिए एक हजार रुपए खर्च करना भी मुश्किल हो रहा है।

लकड़ी के जरिए चूल्हों पर घर-घर बनने लगा है खाना

दिनों दिन गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के कारण गरीब परिवार की महिलाओं ने उज्ज्वला में मिले गैस सिलेंडर के हाथ जोड़ लिए हैं। इसकी जगह थोड़ी सी मेहनत पर जंगलों से मुफ्त मिलने वाली लकड़ी के जरिए चूल्हों पर घर-घर खाना बनने लगा है। सांची जनपद क्षेत्र के ग्राम अम्बाड़ी के गांव मुश्काबाद में अपने घर पर चूल्हे पर लकड़ी में खाना बना रहीं शारदा बाई ने बताया कि उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन मुफ्त मिला था। तब लगा कि अब धुएं से छुटकारा मिल गया। छह माह में करीब सो रुपए बढ़ गए। एक हज़ार रुपया सिलेंडर पर खर्च नहीं कर सकते। चूल्हे पर लकड़ी में खाना बनाना बिल्कुल मुफ्त है। ग्राम की सावित्री बाई, रेहाना बी, सविता बाई सहित अन्य महिलाओं का कहना है कि उन्होंने सिलेंडर को घर के एक कोने में रख दिया है। गैस सिलेंडर के दाम लगभग एक हज़ार रुपए तक पहुंच गए हैं। ऐसे में सिलेंडर भरवाना हमारे बस से बाहर है। इसलिए चूल्हे में लकड़ी जलाकर भोजन बना रही हैं।

इनका कहना है-
उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुझे गैस सिलेंडर मिला तो है। जो शो पीस बनकर घर में रखा हुआ है। क्योंकि गैस की टंकी 1 हज़ार रुपए में भरा रही है। हमें इतनी मजदूरी नही मिलती की सिलेंडर भरवा सकें। जंगल से बीनकर लकड़ी लाकर चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। सरकार को चाहिए कि गैस सिलेंडर की कीमत कम करें ताकि गरीब मजदूर आसानी से सिलेंडर भरवा सकें।
कुलसुम बी, उज्जवला योजना लाभार्थी मुश्काबाद।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     बक्सवाहा की बेटी बनी सहायक संचालक, परिवार का बढ़ाया मान     |     महाकुम्भ मेला क्षेत्र में आग :: 25 टेंट जले, ट्रेनों का संचालन भी रोका गया     |     अमित शाह ने म.प्र. में ई-समन प्रणाली की सराहना की-अरुण पटेल     |     भवन विहिन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बनाए जाएंगे भवन     |     देवनगर में स्वामित्व अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन     |     बालभारती में विदाई समारोह का आयोजन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सीधी हॉस्पिटल में 96 स्लाइस सीमेन्स सीटी स्कैन का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को बैटरीयुक्त ट्राईसाइकिल प्रदान की     |     विधायक अनुज शर्मा ने किया 72 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण     |     अनुभूति कैंप में पहुंचे 128 बच्चे, वन्यजीवों की जानकारी ली: गौरा टेकरी में वन विभाग ने किया कार्यक्रम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811