Let’s travel together.

आचार्य श्री विद्यासागर जी की समाधि पर विशाल विनयांजलि सभा 25 फ़रवरी कल

0 75

सागर। इस युग के महान संत, जिनशासन के उन्नायक, यशस्वी, तपस्वी, जिनधर्म प्रभावक, गुरुवर आचार्य श्री १०८ विद्यासागर जी महाराज का उत्कृष्ट समाधिमरण संपन्न होने के विशिष्ट क्षणों का स्मरण करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के प्रति समर्पण भाव प्रकट करने के रूप में भाग्योदय तीर्थ सागर में विशाल विनयांजलि सभा का आयोजन 25 फरवरी रविवार को दोपहर 12 बजे से सामूहिक, सामाजिक एकता पूर्वक, धर्मप्रभावना के साथ संपन्न होगी।
मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि मुनि श्री आगमसागर, मुनि श्री विनम्रसागर, आर्यिका रत्न गुरुमति माताजी आर्यिका दृढ़मतिमति माताजी आर्यिका गुणमती माताजी के ससंघ सानिध्य में होने वाली विनयांजलि सभा में हजारों लोग सभी समाजों के उपस्थित होंगे‌ इस अवसर पर सभी दलों के राजनेता, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारी सभी समाजों के पदाधिकारियों को विशेष रुप से आमंत्रित किया गया है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक ही दिन, एक ही समय 25 फरवरी रविवार मध्यान्ह 12 बजे से पूरे विश्व में कार्यक्रम भव्यता पूर्वक आयोजित हो रहा है। जैन समाज के पुरुष सफेद वस्त्र में और महिलाएं पीले वस्त्र में उपस्थित होगी नगर के सभी समाजों के लोग विनयांजलि सभा में पहुंचकर अपने श्रद्धा सुमन समर्पित करेंगे।
विशाल विनयांजलि सभा को लेकर पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था बनायेंगे लोगों को दिक्कत ना हो इसके लिए मार्ग परिवर्तन भी किया गया है बाहर से आने वाले सभी वाहनों की पार्किंग आईटीआई के मैदान में होगी दोपहर में बड़े वाहन भाग्योदय के मुख्य रोड पर बंद होंगे। व्यवस्था देखने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, टीआई मोती नगर, टीआई कोतवाली सहित ट्रैफिक पुलिस की पुलिस अधिकारी भी भाग्योदय पहुंचे थे
समाज जनों से अनुरोध है कि व्यवस्था बनाने की दृष्टि से अपनी वाहन पार्किंग में ही खड़े करें जिससे पंडाल तक पहुंचने में किसी को असुविधा नहीं हो।
सागर जिले के सभी प्रमुख नगरों और कस्बों में विनयांजलि सभा आयोजित की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811