Let’s travel together.

सता रही बिजली सुनवाई तक नहीं आज फिर कटौती

85

ग्वालियर । बिजली और गर्मी इन दिनों दोनों परेशान कर रहे हैं। अब नौबत यह है कि उपभोक्ता के शिकायत करने पर गलत जानकारी दी जा रही है। लगातार गर्मी में बिजली कटौती असहनीय हो रही है। बुधवार को फिर चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी।

लश्कर के कई क्षेत्रों में मंगलवार को बिजली कटौती ने परेशान किया। माधौगंज में साढ़े दस बजे बिजली चले जाने पर उपभोक्ता ने शिकायत की तो मैसेज में बताया कि सुबह दस बजे से सवा दस बजे तक मेंटनेंस चल रहा था। शिकायत के रिप्लाई में बिजली कंपनी की यह स्थिति है।

सुबह नौ बज से एक बजे

एलएनआइपीई, पलमेंशन रेसीडेंसी, ग्लोबल अस्पताल, दूरदर्शन, आकाशवाणी के आवास, गांधी रोड, थाटीपुर गांव, सत्यदेव नगर, आकाशवाणी तिराहा, सीता मेनोर होटल, बस स्टैंड के आसपास उच्चदाब के उपभोक्ता, डीबी माला, कृषि विवि, रेसकोर्स रोड स्थित सब स्टेशन, वीआइपी बंगले,स्टेशन बजरिया आदि क्षेत्रों में आज बिजली कटौती की जाएगी। गौर किया जाए तो लगातार बिजली कटौती होने से शहरवासियो को तपन भरी गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। कटौती सबसे ज्यादा सुबह से दोपहर तक की जा रही है। कुछ क्षेत्रों में तो रात के समय भी कटौती की जा रही है। शहरवासियों का कहना है यह कैसे मेंटेनेंस है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811