Let’s travel together.

मशहूर गायिका लता मंगेशकर भी कोरोना के चपेट में; आईसीयू में भर्ती

0 151

मुम्बई। भारत की कोकिला, प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है। लता मंगेशकर की भतीजी रचना से मिली जानकारी के अनुसार, उनमें कोरोना संक्रमण के हल्‍के लक्षण देखे गए हैं। 92 वर्षीय गायिका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं।

मिली जानकारी के अनुसार उन्‍हें अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं भी हैं, जिसके चलते उनकी उम्र को देखते हुए डाक्‍टरों ने उन्‍हें अपनी निगरानी में रखा हुआ है। बता दें कि इससे पहले नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय लता मंगेशकर की छोटी बहन उषा ने बताया था कि लता को वायरल है। पिछले साल सितंबर में लता मंगेशकर ने अपना 92वां जन्मदिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनाया था। सोशल मीडिया पर हर तरफ से संगीत आइकन के लिए प्यार और शुभकामनाओं की बौछार देखने को मिली थी। अब इस खबर के बाद उनके प्रशंसक जल्द ही उनके स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811