Let’s travel together.

मिशन मोड में लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण करें: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 106

 

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सर्किट हाउस रीवा में ज़िले में राजस्व महाअभियान की समीक्षा की। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि महाअभियान के दौरान लंबित राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण कराएं। नक्शा तरमीम तथा अभिलेखों में सुधार के प्रकरणों के लंबित रहने से अनावश्यक रूप से विवाद बढ़ते हैं। जिले में नक्शा तरमीम के प्रकरणों को मिशन मोड में निराकृत कराएं। शासकीय प्रयोजन जैसे सड़क, पुल, नहर, भवन आदि के निर्माण के लिए जिले भर में किसानों से भू अर्जन किया गया है। भू-अर्जन की गई सभी जमीनों के खसरे में संबंधित विभाग का नाम दर्ज कराने का अभियान चलाएं।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने राजस्व महाअभियान की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में नक्शा तरमीम के नौ लाख से अधिक प्रकरण लंबित हैं। अभियान में इनका निराकरण किया जा रहा है। शासकीय विभागों को आवंटित जमीनों के खसरे में उनके नाम दर्ज करने का भी अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में रीवा शहर के नजूल नक्शे सीएलआर कार्यालय ग्वालियर से प्राप्त करने, आरसीएमएस पोर्टल से राजस्व प्रकरणों के निराकरण की निगरानी तथा सीमांकन के संबंध में सुझाव दिए गए। नगर निगम रीवा के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811