Let’s travel together.

शहर से मोटरसाईकिलें चुराने वाला बाइक चोर पकड़ा गया, तीन चोरी की बाइकें बरामद

0 143

 

कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे बाइक चोर को पकड़ा है जो विभिन्न सरकारी कार्यालय और जिला न्यायालय के आसपास से लोगों की मोटरसाइकिलें चोरी करता था पिछले कई दिनों से बाइकें चोरी जाने की घटनाएं हो रही थीं। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और चेकिंग के दौरान इस आरोपी को पकड़ा। इस आरोपी के पास से चोरी गईं तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया आरोपी

शिवपुरी कोतवाली टीआई विनय यादव ने बताया शहर के विभिन्न स्थानों से पिछले दिनों कुछ बाइकें चोरी गई। इन मामलों को लेकर पुलिस लगातार बाइक चोरों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार संदेही युवक को पकड़कर पूछताछ की थी। इस दौरान बाइक चोरी पाई गई थी। टीआई ने बताया कि पकड़े आरोपी की निशानदेही पर तीन चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं। आरोपी का नाम पंकज रावत पुत्र परमाल रावत बताया गया है। चोर सिरसौद थाना क्षेत्र के पूरबढाना गांव का रहने वाला बताया गया है।

पिछले दिनों मिली थीं चोरी की 20 बाइकें

शिवपुरी कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों भी एक बाइक चोर का पकड़ा था और उसके पास से 20 से ज्यादा बाइकें बरामद की थी। इस पकड़े गए चोर द्वारा अपने गिरोह के साथियों के साथ जिला न्यायालय व सरकारी कार्यालयों पर आने वाले लोगों की बाइकें चोरी की जाती थीं। इसके बाद पुलिस ने इस आरोपी को मुखबिर की सूचना के आधार पर पकड़ा था और इसके बाद से चोरी गई 20 बाइकें बरामद की थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811