Let’s travel together.

मोक्ष का मार्ग प्रदान करती है श्रीमद् भागवत -पंडित रेवा शंकर शास्त्री 

0 139

 

आशीष पांडेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी विकासखंड के ग्राम नांदपुर में पटेल परिवार द्वारा श्री श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है, जिसके छठवें दिवस के अवसर पर कथा व्यास पंडित रेवा शंकर शास्त्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत मोक्ष का मार्ग प्रदान करती है ,मानव जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य मोक्ष है। जिसे प्रदान करने में श्रीमद् भागवत का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। जब व्यक्ति संसार में अपने कर्तव्यों का निर्वाह करता है, तो उसे मुक्ति का मार्ग श्रीमद् भागवत के माध्यम से प्राप्त होता है। जीवन जीते हुए, यदि अपने लिए मुक्ति प्राप्त हो जाए तो, इससे श्रेष्ठ कुछ भी नहीं है। वर्तमान समय में व्यक्ति के जीवन में इतनी भौतिकता विद्यमान हो गई है कि, वह है केवल भौतिक संसाधनों को प्राप्त करना ही जीवन का उद्देश्य समझ बैठा है, जबकि जीवन का उद्देश्य भौतिक संसाधन या धन प्राप्ति कतई नहीं है ।इसका उद्देश्य है आत्म कल्याण के साथ-साथ जगत के कल्याण में, भी अपनी भूमिका का निर्वाह व्यक्ति को करना चाहिए। यदि हम लोग इस संसार में जीवन जी रहे हैं, तो हमारा कर्तव्य है कि हम अपने धर्म का, कर्तव्य का पालन बहुत निष्ठा के साथ करें ,जिससे कि हमारा मानव जीवन सार्थक हो सके। हम दूसरे की प्रगति को देखकर प्रसन्न हो एवं मानव मात्र के कल्याण में ,अपने जीवन को लगा दें। वर्तमान में यह देखा जा रहा है कि स्वार्थ की भावना व्यक्ति के अंतःकरण में इतनी विद्यमान हो गई है कि, वह स्वार्थ से ऊपर नहीं उठ पा रहा है, यदि किसी से व्यक्ति को कार्य होता है तो बड़े मधुर संबंध वह स्थापित कर लेता है, और जैसे ही कार्य निकल जाता है ,तो वह उसे व्यक्ति से संपर्क खत्म करके ,उससे ईर्ष्या करने लगता है। यह मानव गुण नहीं है, मानव रीति तो शुद्ध अंतःकरण से प्रेम करने में ही मुख्य है। इसलिए मानव मात्र से प्रेम करते हुए, अपने कर्तव्यों का निष्ठा के साथ पालन करना, हमारा परम कर्तव्य होना चाहिए। आगे शास्त्री जी ने कहा श्रीमद् भागवत की कथा मनुष्य को उसके कर्तव्य बोध के साथ-साथ जीवन यापन की विधि भी बताने में पूरी तरह से सक्षम है । भागवत के माध्यम से भगवान ने विभिन्न लीलाओं से ,मनुष्य को शिक्षा प्रदान की है कि वह परमात्मा तक, किस प्रकार पहुंच सकता है। इसके लिए उसे प्रयास करते रहना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811