Let’s travel together.

राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, यात्रा में अनजान ड्रोन दिखने से मचा हड़कंप

0 83

राहुल गांधी कांग्रेस की नैया पार लगाने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं. उनकी यात्रा कई राज्यों से होकर गुजर रही है. राहुल की यात्रा यूपी में एंट्री कर चुकी है. आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उन्नाव पहुंची, इसी बीच आज राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली.

उन्नाव लखनऊ बाईपास से यात्रा शहर के अंदर से होते हुए कानपुर रोड से होकर गंगाघाट की तरफ आगे बढ़ गई. यात्रा के साथ करीब 11:00 बजे राहुल गांधी का काफिला उन्नाव शहर से गंगाघाट के सहजनी तिराहा से मरहला चौराहा पहुंचा. यहां पर चंद सेकेंड के लिए राहुल का काफिला रुका और उन्होंने हाथ से कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया लेकिन इस दौरान उनकी सुरक्षा में एक चूक देखने को मिली, जहां एक ड्रोन कैमरे पर राहुल के सुरक्षा दस्ते की निगाह पड़ी इसकी जानकारी मौके पर मौजूद पुलिस को दी गई.

युवक से हो रही पूछताछ

राहुल जैसे ही गाड़ी के बाहर निकले तो एक ड्रोन को उनके आस-पास देखा गया, जिसके बाद एक युवक को ड्रोन कैमरे के साथ पुलिस ने पकड़ लिया है. पुलिस फिलहाल युवक से पूछताछ कर रही है. हालांकि, राहुल गांधी अपनी जीप से कहीं भी नहीं उतरे और अभिवादन करते हुए सीधे कानपुर की ओर निकल गए. गंगाघाट क्षेत्र में आधे घंटे तक राहुल का काफिला रहा. एसपी उन्नाव सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया की मामले की जांच की जा रही है. कहां जा रहा है कि युवक एक यूट्यूबर हो सकता है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सुबह लगभग 10 बजे लखनऊ बाईपास से शहर मे दाखिल हुई थी.

फिलहाल राहुल की यात्रा जोर-शोर से चल रही है. राहुल ने लगभग 13 किलोमीटर का रोड किया और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया. आपको बता दें कि ये यात्रा राहुल के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि लोकसभा चुनावों में कहीं ना कहीं ये ही यात्रा उनकी और कांग्रेस की आगे की दशा और दिशा तय करेगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी ने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा तो पति पहुंचा थाने, बोला- पूजा नहीं की तो दूंगा तलाक     |     मंदिरों में चोरी करने वाला आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, डेढ़ लाख का माल बरामद     |     डायमंड डीवाज़ द्वारा हैलोवीन किटी पार्टी का आयोजन संपन्न     |     जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ      |     नन्हे शेफ की बड़ी उड़ान, माँ के संग सजा स्वाद और मुस्कान     |     मजदूरों की कमी से धान कटाई में आई तेजी, खेतों से फसल घर लाने की जद्दोजहद में जुटे किसान     |     घने कोहरे में कुलहड़िया के अंधे मोड़ पर पलटा वाहन, चालक घायल, बड़ा हादसा टला     |     दीपावली की तैयारियों में जुटे कुम्हार, दिन-रात बना रहे मिट्टी के दीये और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां     |     हाईवे-18 पर बस चालकों की मनमानी, जहां मन हुआ वहीं रोक दी यात्री बस     |     भैंसरा में जमीयत उलेमा कमेटी का गठन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811