Let’s travel together.

बुजुर्ग दंपत्ति को खिलाया मैला, थाने पर नहीं हुई सुनवाई, तो एसपी से की फरियाद, बाद में  चेती पुलिस तो हुई कायमी, 7 लोगों को जेल भेजा गया

0 157

– अंडरवियर चोरी और जादू टोना के चक्कर में खिलाया गया बुजुर्ग दंपत्ति को मैला

– ग्राम सिलानगर में जादू टोना के शक में कर दी मारपीट और खिलाया मैला

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले अमोला थाना अंतर्गत सिलानगर गांव में एक बुजुर्ग दंपत्ति को मैला खिलाए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है क्योंकि पहले बुजुर्ग दंपति थाने पर शिकायत लेकर गए लेकिन थाने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद जिला मुख्यालय पर आकर पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने जांच की और इसके बाद मामला दर्ज किया गया। अब सात लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है और आरोपियों को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

जादू टोना के शक में कर दी मारपीट और खिलाया मैला

शिवपुरी जिले के सिलानगर गांव में जिन बुजुर्ग दंपति के साथ यह वारदात हुई है उसमें उन्होंने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में आरोप लगाए हैं कि गांव के ही देवका कुशवाह, रामकुमारी कुशवाह, ऊषा कुशवाह, प्रेम कुशवाह, खरे कुशवाह, सर्रा कुशवाह, पप्पू कुशवाह ने उनके साथ 15 फरवरी को मारपीट की और मैला खिलाया। आरोपियों ने जादू टोना के शक इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से गांव के कुछ लोगों के अंडर वियर चोरी जा रहे थे। इस बात को लेकर उक्त मामले में बुजुर्ग दंपत्ति पर शक किया गया और आरोपियों ने इस बात को लेकर इनकी मारपीट व कर दी और मैला खिला दिया। इस मामले में बुजुर्ग दंपत्ति के साथ जो अमानवीय कृत किया गया उसमें कई ग्रामीण वहां तमाशबीन बने रहे और उनके द्वारा कोई रोक-टोक नहीं की गई। बाद में जब पीड़ित इस मामले में थाने पर भी पहुंचे तो थाने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ितों ने शिवपुरी जिला मुख्यालय पर आकर पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया। इस शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीओपी करैरा व थाना प्रभारी अमोला ने मौके पर जांच की इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई।

एसपी के निर्देश के बाद चेती पुलिस-

इस मामले में प्रारंभिक तौर पर देखा जाए तो थाने की लापरवाही सामने आई है क्योंकि बुजुर्ग दंपति ने थाने पर जाकर शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन इसके बाद भी पुलिस एक्टिव नहीं हुई। बुजुर्ग दंपत्ति ने इसके बाद शिवपुरी जिला मुख्यालय पर एसपी से शिकायत की और इसके बाद पुलिए चेती। अब पुलिस ने फरियादिया की रिपोर्ट पर से ग्राम सिलानगर के देवका कुशवाह, रामकुमारी कुशवाह, ऊषा कुशवाह, प्रेम कुशवाह, खरे कुशवाह, सर्रा कुशवाह, पप्पू कुशवाह पर थाना अमोला पर अपराध क्रमांक 23/24 धारा 294, 323, 328, 270, 506, 34 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया । अब इस मामले में पुलिस को कहना है कि पूर्व में जब फरियादी थाने पर आए थे तो आरोपीगणों द्वारा फरियादिया को जान से मारने की धमकी दी गयी थी अगर तूने थाने पर भिस्टा (मल) लगाने वाली बात बोली तो तुझे जान से खत्म कर देंगे, जिस डर से फरियादिया ने थाने पर कोई भिस्टा लगाने बाली बात नहीं बताई थी और झगड़ा होने की रिपोर्ट लिखाकर दोनों पक्षों को आपस मे राजीनामा करके चले गये थे। अब पुलिस ने इस मामले में बचाव की मुद्धा में आ गए हैं। इस मामले में पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। यहां से न्यायालय ने उक्त आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811