Let’s travel together.

मकान पर आकाशीय बिजली गिरी,घर में थे 15 लोग,सभी बाल बाल बच्चे

0 314

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले दीवानगंज के भवानी चौक पर स्थित मकान पर शाम को आकाशीय बिजली गिरने से मोहल्ला पड़ोस सहित मकान मालिक का काफी नुकसान हो गया।
शाम के समय तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही थी बिजली भी बार-बार तेज गढ़ गढ़ा हट के के साथ चमक रही थी। इतने में तेज आवाज के साथ रहवासी मकान पर बिजली गिर गई। बिजली जिस जगह पर गिरी उस।जगह पर कोई मौजूद नहीं था नहीं तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी मकान में 15 लोग नीचे बैठे हुए थे उनको किसी भी प्रकार की हानि नहीं पहुंची। मगर बिजली गिरने से मकान का टावर क्षतिग्रस्त हो गया है। मकान मालिक डॉक्टर मिलन ने बताया कि मेरे आठ पंखे, दो फ्रिज, एक इनवर्टर, 10 सीएफएल जल गई। गनीमत रही कि बिजली की एमसी गिर गई नहीं तो पूरे घर मैं आग लग जाती।
बिजली गिरने से मोहल्ले में रहने वाले मनमोहन साहू ,नरेश साहू की एलईडी जल गई, महेंद्र नायक का एक इनवर्टर आठ सीएफएल भी जल गई। मंगलवार को ही ग्राम संग्रामपुर गांव में बिजली गिरी थी उसमें एक गाय खत्म हो गई तो एक 14 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका भोपाल में इलाज चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811