Let’s travel together.

जान से मारने के लिए ननद ने भेजे कई गुंडे… राजमाता जीतेश्वरी ने लगाए गंभीर आरोप

0 59

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले का राजघराना आपसी विवाद के चलते आए दिन सुर्खियों में रहता है. राजघराने के सदस्य एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते हैं. इस बार राजमाता जीतेश्वरी देवी ने अपनी ननद के खिलाफ पन्ना कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराने का आवेदन किया. पुलिस को उन्होंने बताया कि उनकी ननद ने रात में सोते समय घर पर कुछ गुंडे भेजे. गुंडों ने उनके साथ गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी है. हालांकि, इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. कोतवाली थाने में मामला अभी दर्ज नहीं हुआ है.

दरअसल, पन्ना राजघराने की महारानी जीतेश्वरी देवी ने अपने लेटर हेड में 15 फरवरी को एक शिकायती आवेदन दिया है. इसमें उन्होंने ननद कृष्णा कुमारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस को दिए गए आवेदन में उन्होंने लिखा कि14 फरवरी की रात वह अपने घर पर अकेले सो रहीं थीं, तभी उनकी ननद के 6 से 7 नौकर-चाकर शराब के नशे में हाथ मे लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर आ गए.

देर रात तक गुंडों ने घर पर किया हंगामा

महारानी ने बताया कि ननद के सभी गुंडों ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाकर अंदर आने का प्रयास किया. उनके विरोध करने पर सभी गुंडे अभद्र गालियां देकर जान से मारने की धमकी देने लगे. उन्होंने कहा कि काफी देर तक सभी गुंडों ने घर पर हंगामा किया. इसके बाद वह चले गए.

पुलिस मामले की कर रही जांच

पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने कहा कि यह गुंडे उनकी ननद कृष्णा कुमारी के द्वारा भेजे गए थे. राजमाता ने पुलिस को दिए आवेदन में इन लोगों पर कार्रवाई की मांग की है. पन्ना कोतवाली थाना प्रभारी मिश्रा ने बताया कि राजमाता की तरफ से एक शिकायती आवेदन आया है. इसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद ही आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811