Let’s travel together.

नियमों की अनदेखी:सांसद, विधायक भी नहीं लगा सकते हूटर, सरपंच व छुटभैया नेता बजा रहे हूटर लगे वाहनों के सायरन

0 455

शिवलाल यादव रायसेन

जिला मुख्यालय पर प्रदेश में सत्तारूढ़ सरकार के भाजपा नेताओं के भाई रिश्तेदार बेख़ौफ़ होकर हूटर लगाकर सड़कों पर कार दाैड़ा रहे हैं ।ट्रैफिक के तमाम नियम कायदों को ताक पर रखकर वाहनाें में हूटर लगाने के मामले में रसूखदार और जनप्रतिनिधि खुद काे वीआईपी बताने में कोई गुरेज नहीं कर रहे हैं।
वैसे नियमो में सांसद, विधायक तक काे हूटर लगाने का कोई अधिकार नहीं है।जबकि सरपंच से लेकर जिपं सदस्य जनपद सदस्य जनपद अध्यक्ष और छुटभैया नेता तक अपनी काराें में हूटर लगाकर सायरन बजाने का अधिकार नहीं हैं।इन सत्तारूढ़ सरकारों के जनप्रतिनिधियों ,बीजेपी नेताओं के आगे जिला पुलिस और परिवहन विभाग का अमला लाचार दिख रहा है।
सड़क सुरक्षा सप्ताह में जहां एक ओर लाेगाें से ट्रैफिक नियमाें काे पालन सख्ती से कराया जा रहा है। ऐसे में हूटर लगाकर नियम ताेड़ने वालाें पर काेई कार्रवाई नहीं की जा रही। जानकारी के अनुसार एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, आरटीओ, डायल 100 वाहनों पर हूटर लगाए जा सकते हैं।
इसके अलावा लाॅ एंड ऑर्डर की स्थिति में कानून व्यवस्था संभालने के समय संबंधित विभाग पुलिस व अन्य अधिकारियाें काे भी इसे लगाने की छूट है। जिले में ज्यादातर भाजपा नेताओं के वाहनाें पर हूटर लगे देखे जा सकते हैं।
3 हजार रुपये का लग सकता है जुर्माना…..
ट्रैफिक डीएसपी दिनेश कुमार मर्सकोले ने बताया कि हूटर सिर्फ कानून व्यवस्था के तहत आने वाले विभाग के लाेग लगा सकते हैं। सांसद, विधायक यहां तक की आरटीओ भी हूटर नहीं लगा सकते। जुर्माने की राशि में शासन ने संशाेधन करते हुए जुर्माना 3 हजार रुपए कर दिया है। यातायात सप्ताह में मुख्यालय से कार्यक्रम तय है। हूटर लगाने वालाें पर कार्रवाई करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |     जनगणना कार्य में दीवानगंज संकुल ने रचा रिकॉर्ड, समय सीमा से पहले पूरा हुआ सर्वे कार्य     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811