Let’s travel together.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हेतु मोदी जी का धन्यवाद:सांसद डॉक्टर केपी यादव

0 121

शिवपुरी में आयोजित हुई भव्य भजन संध्या

अमर बलिदानी तात्या टोपे जी के वंशज श्री सुभाष टोपे का हुआ सम्मान

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

त्रिदिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के तहत शिवपुरी में 12 फरवरी की शाम माधव चौक पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक सांसद डॉक्टर के पी यादव ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ट्रिपल तलाक,नागरिकता कानून एवं श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा जैसे कार्य हुए है। स्वतंत्रता का यह अमृतकाल स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला है। प्रधानमंत्री ने 2047 तक एक आत्मनिर्भर विकसित भारत का संकल्प लेकर योजना तैयार की है, जो चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित की जा रही है।
इस अवसर पर दिल्ली से पधारे अजय भाई द्वारा सुमधुर देशभक्ति के तराने व भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी गई।
रंग दे बसंती चोला,”बुंदेले हरबोलों के मुंह हमने सुनी कहानी थी…”जैसे देशभक्ति तरानों पर श्रोताओं के साथ सांसद डॉक्टर केपी यादव भी जमकर थिरके। इस अवसर पर पुष्पवर्षा की गई और मंच पर उपस्थित संत महंतों का सम्मान भी किया गया।देशभक्ति के तराने के बीच सांसद डॉ के पी यादव द्वारा उपस्थित पुलिस के जवानों का सम्मान कार्यक्रम भी किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में ग्वालियर से पधारे अमर बलिदानी तात्या टोपे जी के वंशज श्री सुभाष टोपे को शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजू बाथम,वरिष्ठ नेता धैर्यवर्धन शर्मा, ओमप्रकाश जैन ओमी, जिला उपाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि हेमंत ओझा, जिला मंत्री मुकेश चौहान,भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नवनीत सेन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा संजय कुशवाह, पार्षद वेदांश सविता,सांसद प्रतिनिधि मयंक दीक्षित सहित अनेक गणमान्य नागरिक,समाजसेवी संस्थाओं के प्रमुख व पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन भारतीय किसान संघ के संभागीय अध्यक्ष कल्याण यादव द्वारा किया गया तथा अंत में आभार सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौहान द्वारा व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं द्वारा एक-एक दीपक प्रज्वलित कर महाआरती का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

*पिछोर में आयोजित हुआ “मेरे राम-मेरा राष्ट्र” कार्यक्रम*

स्थानीय बस स्टैंड पर सांसद डॉ के पी यादव मित्र मंडल द्वारा आयोजित ‘मेरे राम-मेरा राष्ट्र’ कार्यक्रम भव्यता पूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें दिल्ली से पधारे अजय भाई द्वारा सुमधुर भजनों व राष्ट्रगीतों की प्रस्तुति दी गई,जिस पर उपस्थित श्रद्धालु जमकर थिरके,इस अवसर पर फूलों की वर्षा की गई। कार्यक्रम में खनियाधाना,भोतीं,पिछोर सहित संपूर्ण विधानसभा के कार्यकर्ता नागरिक गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने देशभक्ति के तराने पर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के अंत में महाआरती का आयोजन किया गया। तत्पश्चात प्रसादी वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |     आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित      |     ज्ञानेश कुमार स्तीफा दो नारों के बीच कांग्रेस ने अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     नूतन इस्पात के विस्तारीकरण की जनसुनवाई ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता     |     सिलयारी रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ प्रदर्शन, पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने सौंपा ज्ञापन     |     सेवा के रंग राष्ट्र के संग में दिखा देशभक्ति का रंग, रंगोली प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश     |     डॉ. रूपाली सोनी ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में सुपर मॉम कैटेगरी में जीता प्रथम पुरस्कार एवं बेस्ट कोरियोग्राफी अवार्ड से हुई सम्मानित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811