Let’s travel together.

 फिर मुंबई को दहलाने की साजिश, एक मई को शिवाजी पार्क में आतंकी हमले की आशंका 

106

मुंबई। एक बार फिर मुंबई को दहलाने की आतंकी साजिश रची गई है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि अगले महीने के शुरुआती हफ्ते में मुंबई में कोई आतंकी घटना हो सकती है. एक मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है. खुफिया विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इसी दिन आतंकी हमला होने की आशंका है. यह आतंकी हमला मुंबई के दादर इलाके के शिवाजी पार्क में आयोजित परेड के दौरान हो सकता है. आतंकी इसके लिए शिवाजी पार्क को एयर स्पेस की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. कहा जा रहा है कि यदि ये हमला होता है तो बड़ी संख्या में लोगों की जाने जा सकती हैं. सार्वजनिक और सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंच सकता है. 1 मई को मुंबई के शिवाजी पार्क में परेड होनी है. इसीलिए आंतकियों ने ये स्थान और तारीख चुनी है. आतंकी हमले की साजिश की आशंका के चलते शिवाजी पार्क में धारा 144 लागू कर दी गई है. खुफिया विभाग से मिले इनपुट के बाद शिवाजी पार्क के आसपास के क्षेत्र को नो फ्लाईंग जोन घोषित किया गया है. मुंबई पुलिस  की टीमें भी पूरी तरह से अलर्ट हो गई हैं. वहां से गुजरने वाले हर सदिंग्ध व्यक्ति की जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811