सिलवानी के नगझिरी में बड़ी नहर के फूटने से खेतों की खड़ी फसल में पानी घुसा, पानी भरने से गेहूं मसूर की फैसले बर्बाद
शिवलाल यादव रायसेन
सिलवानी जल संसाधन विभाग के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते नगझिरी की बड़ी नहर अचानक फूट गई ।जिससे किसानों के खेतों में खड़ी फसल पानी घुस जाने से बर्बाद होने की कगार पर है। जिससे किसान बेहद परेशान है ।क्षेत्र केवअन्नदाताओं ने फसलों का सर्वे करके उचित मुआवजा राशि दिल जाने की मांग तहसीलदार से की है।

नागझरी निवासी किसान मोहनलाल शुगर लाल शिवलाल रामदयाल भरोसे सिंह उमंग सिंह,रामदयाल, सेव लाल आदिवासी, बटुआ, गोरे लाल मरकाम आदि ने अपना दुखड़ा रोते हुए बोले कि यह सबकुछ सिलवानी के सिंचाई विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की मनमानी अनदेखी की वजह से हुआ।शुक्रवार को सुबह परेशान किसान खेतों की फसलों में भरे पानी के निकासी के जतन करते हुए नजर आए।जब बड़ी नहर से रिसाव हो रहा था।तब समय रहते नहर के पार की मरम्मत कराई जाना विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों ने मुनासिब नहीं समझा।यदि समय पर नहर के पानी के रिसाव को रोक लिया जाता तो किसानों की खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद होने से बचा जा सकता था।प्रभावित हुए किसानों ने तहसीलदार से पटवारियों से बर्बाद फसलों का सर्वे करवाकर मुआवजा दिए जाने की मांग की है।