Let’s travel together.

भरतीय स्टेट बैंक अधिकारियों ने किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

0 187

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
भारतीय स्टेट बैंक सलामतपुर के अफसरों ने गुरुवार शाम 6 बजे ग्राहक सेवा संपर्क अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर का आयोजन किया। एसबीआई बैंक सलामतपुर के मैनेजर कृष्णा नरमारे ने शिविर में किसानों व ग्राहकों से संवाद करते हुए उनकी समस्या सुनी व सुधारों पर चर्चा की। वहीं स्टेट बैंक के मैनेजर कृष्णा नरमारे ने किसानों के लिए राज्य व केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न हितकारी योजना की जानकारी दी और एसबीआई द्वारा किसानों के हित में चलाई गई योजना की भी जानकारी दी गई। किसान भागीदारी जिम्मेदारी हमारी के तहत किसानों को बताया गया कि किसान केसीसी कार्ड बीमा योजना, ग्राम समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा डेयरी योजना, वेयरहाउस योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा फाइनेंसिंग ट्रैक्टर लोन, हार्वेस्टर लोन, गोल्डन लोन और लॉकर सहित अन्य योजनाओं का लाभ उठाकर अपना व अपने परिवार का भविष्य उज्जवल कर सकते हैं। दीवानगंज क्षेत्र के किसानों को विशेष रुप से शिविर में योजनाओं की जानकारी देने के लिए आमंत्रित किया गया था। कई किसान भाइयों ने मैनेजर कृष्णा नरमारे से गोल्डन लोन और केसीसी के विषय में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर फील्ड ऑफिसर अदिति राजपूत, नेहा चौहान, लीना पाठक आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811