Let’s travel together.

चाणक्य नीति:: इन बातों को अपनाने वालों के जीवन में नहीं आतीं मुसीबतें, हर काम में मिलती है सफलता

0 132

महान विद्वान् आचार्य चाणक्य की कही गई बातें आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी उनके समय में थीं. उनके द्वारा लिखे गए नीति शास्‍त्र में कुछ ऐसी नीतियां बताई गईं हैा, जिनका पालन करने वाला व्‍यक्ति जीवन में असफल हो ही नहीं सकता. वह हर चुनौती को पार करके सफलता पा ही लेता है. इससे भी बड़ी बात यह है कि इन लोगों की जिंदगी में परेशानियां भी कम ही आती हैं क्‍योंकि उनकी कुछ खास बातें उन्‍हें मुसीबतों से बचाए रखती हैं.

आय से ज्‍यादा व्‍यय न करें: आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि यदि कुबेर भी आय से ज्यादा व्यय करे तो वह भी कुछ समय में कंगाल हो जाएगा. लिहाजा अपनी आय के मुताबिक ही खर्च करें और मुश्किल वक्‍त के लिए बचत जरूर करें.

दूसरों की गलतियों से सीखें: खुद गलतियां करके सीखने के लिए मनुष्‍य का जीवन बहुत छोटा है इसलिए दूसरों की गलतियों से सीख लें और उन्‍हें अपने जीवन में न दोहराएं.

अपने राज न बताएं: किसी बड़े काम को अंजाम देना चाहते हैं तो उसकी योजना छिपाकर रखें. अपने ये राज दूसरों को न बताएं. जब आप सफल हो जाएंगे तो लोग खुद ब खुद इस बारे में जान जाएंगे.

मन को न हारने दें: किसी काम में असफल हो जाएं तो भी अपनी हिम्‍मत न हारें. क्‍योंकि मन के जीते जीत है और मन के हारे हार. जो व्‍यक्ति अपने मन में हार स्‍वीकार कर ले, उसे कोई भी परास्‍त कर सकता है.

खुद से पूछें 3 सवाल: जब भी कोई काम शुरू करें या लक्ष्‍य तय करें तो पहले खुद से 3 सवाल पूछें कि मैं ऐसा क्यों कर रहा हूं? इसका क्या परिणाम होगा? क्‍या मुझमें इस काम को करने की पूरी योग्‍यता है? यदि इन तीनों सवालों के सही जबाव मिल जाएं तो वह काम जरूर करें.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811