Let’s travel together.

सांची में आतिशबाजी की थोक दुकान अनियमितताएं मिलने पर सील की गई

0 166

कलेक्टर श्री दुबे के निर्देश पर जिले में की जा रही है विस्फोटक निर्माण, भण्डारण और विक्रय स्थलों की जांच

रायसेन।जिले में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार आतिशबाजी और विस्फोटक निर्माताओं, भंडारणकर्ताओं तथा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच एसडीएम तथा पुलिस अधिकारियों द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान को सील करते हुए प्रोपराईटर के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में गुरूवार को सांची में एसडीएम श्री मुकेश सिंह तथा पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से आतिशबाजी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की गई। आतिशबाजी के थोक विक्रेता आशु बिंदल के प्रतिष्ठान बिंदल फायर वर्क्स सांची की जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर प्रतिष्ठान को सील करने की कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय है कि हरदा जिले में विस्फोटक फैक्ट्री में हुई विस्फोट की घटना को संज्ञान में लेते हुए जिले में इस प्रकार की दुर्घटना ना हो, इसके लिए कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों द्वारा जिले में विस्फोटक निर्माताओं, भंडारणकर्ताओं तथा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की सघन जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811