Let’s travel together.

सहारा के आर्थिक कार्यों की शासकीय एजेंसी से जांच कराई जावे – एडवोकेट श्री मिश्रा

0 93

-सहारा क्यू शॉप दिवालिया होने की कगार पर, चार बड़ी सोसायटी पूर्व में डिफाल्टर कर दी गई है
शिवपुरी।सहारा क्यू शॉप दिवालिया होने की कगार पर, चार बड़ी सोसायटी पूर्व में डिफाल्टर कर दी गई है,सहारा के आर्थिक कार्यों की शासकीय एजेंसी से जांच कराई जाए।

एडवोकेट श्री रमेश मिश्रा ने में बताया है कि, सहारा को ,सुप्रीम कोर्ट ने 2012 में सहारा हाउसिंग ओर रीयल स्टेट में राशि जमा करने वाले निवेशकों की सूची सेबी को देने ओर 15 प्रतिशत व्याज सहित लौटाने का आदेश दिया था, इस आदेश का पालन सहारा ने नहीं किया।
सहारा इंडिया के प्रबंधन व एजेंटो की मिलीभगत से निवेशकों की जमा राशि को न लौटाकर सहारा क्यू शॉप में रातो रात कन्वर्ट(रि इन्वेस्ट) करा दिया था, भुगतान नहीं किया था ।निवेशक से सहारा हाउसिंग ओर रीयल एस्टेट में राशि जमा करने के मूल दस्तावेज लेकर उन्हें सेबी के पास जाने से भी रोक दिया था , आज निवेशकों को न तो सहारा भुगतान कर रही है, ओर न सेबी
अब सहारा इंडिया, सहारा क्यू शॉप को दिवालिया घोषित करने जा रही है, निवेशक हैरान व परेशान है, कि अब करे तो क्या करे।
सहारा की चार बड़ी कापरेटिव सोसायटी को पूर्व में डिफाल्टर कर , सरकार उनके निवेशकों का भुगतान सहारा रिफंड पोर्टल से कर रही है।एडवोकेट श्री रमेश मिश्रा ने सहारा के आर्थिक कार्यों की शासकीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की है ।
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन में सहारा ने श्री सुब्रत रॉय के तिहाड़ जेल में रहते सेवी के पास केवल 15 हजार करोड़ के लगभग रुपए ही जमा किए है, 24 या 25 हजार करोड़ रुपए जमा नहीं कराए हैं, 10 हजार करोड़ ओर जमा कराने थे , जो जमा नही कराए है ,सरकार व सेबी आदि शासकीय एजेंसी सहारा से अपने आदेशो का पालन कराने में विफल साबित हो रही है।
सहारा के ठगी पीड़ित गरीब निवेशकों के हित में कोर्ट के व उपभोकता फोरम के आदेशो का पालन नहीं हो रहा है, निवेशक दुःखी व परेशान है।
भारत सरकार को शीघ्र ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही कर सहारा के ठगी पीड़ित गरीब निवेशकों को उनकी सम्पूर्ण जमा राशि का व्याज सहित भुगतान कराना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सीमा चौहान बनी बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष     |     अतिथि विद्वान महासंघ नें मंत्री,मुख्यमंत्री एवं मजदूर संघ का किया धन्यवाद     |     कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर  की बावड़ी में दी बच्चो की मौत     |     सहकारी समितियों के प्रबंधक एवं कर्मचारियों की वेतन व्यवस्था बदहाल, आर्थिक संकट गहराया     |     एशबाग डबल मर्डर केस: पुलिस ने जारी की संदिग्धों की तस्वीरें, सूचना देने वाले को ₹50 हजार का इनाम     |     प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ने शिवराज सिंह चौहान का जताया आभार,भवन बनेगा वृद्धजनों का केंद्र     |     पेंशन हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान हेतु पार्षद की पहल     |     चलते ट्रक मे पीछे से जा घुसी मोटरसाइकिल,एक की मौत एक घायल      |     युवक  ईमानदारी की मिसाल बना महंगा मोबाइल संबंधित तक सुरक्षित लौटाया     |     पुराने हाईवे मार्ग पर गड्ढों की रिपेयरिंग का काम शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811