Let’s travel together.

गढ़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन हितग्राही मूलक 700 आवेदन आये, दिव्यांगों को बांटे प्रमाणपत्र

0 189

रायसेन। बुधवार को ग़ैरतगंज तहसील के कस्बा गढ़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हितग्राही मूलक 700 आवेदन सामने आए। इस मौके पर दिव्यांगो को प्रणाम पत्र वितरित किये गए।


राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग व सेवा भारती द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष प्रियंका कानूनगौ विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने शिविर में मौजूद दिव्यांग बच्चों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी। तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। शिविर में सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए। तथा विभिन्न विभागों के 700 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में विश्वकर्मा योजना हेतु फार्म ऑनलाइन कराये गए। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 11 आवेदन प्राप्त हुए। एकल माता-पिता, आयुष्मान कार्ड, ग़रीबी रेखा के राशनकार्ड बनाने,जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, शौचालय के आवेदन प्राप्त हुए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आए बच्चों का मौके पर ही स्वास्थ्य परीक्षण का उपचार किया गया। जिन बच्चों के आधार नहीं थे उनके मौके पर ही आधारकार्ड बनाए गए। जिन दिव्यांगजनो के पास सर्टिफिकेट नहीं था डॉक्टरों की टीम द्वारा मौके परीक्षण किया गया। कुछ हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड के आवेदन प्राप्त किये। ग्राम पंचायत गढ़ी के सरपंच सैयद मसूद अली पटेल ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंका क़ानून गौ का हार शाल श्रीफल से स्वागत किया.

इस मौके पर जनप्रतिनिधि बीजेपी नेता भागचंद चौरसिया, उप सरपंच बृजेश कुमार जाटव, मंडल उपाध्यक्ष नीरज चौरसिया, दाऊद पटेल, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष रवि चौरसिया,
शिविर में महिला बाल विकास से जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपक संकत, अनुविभागीय अधिकारी पल्लवी वैध, नायब तहसीलदार विशाखा चौहान,सीईओ पूजा जैन, परियोजना अधिकारी श्रीमती अरुणा गरुड़, अमित खरे, मुकेश सिंगोरिया, अभय सिंह गुर्जर, बृजमोहन जाटव,‌सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811