Let’s travel together.

जहां महाभारत की हुई थी रचना, वहां पहुंचे राहुल गांधी…आशीर्वाद से किया यात्रा का आगाज

0 70

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिमी ओडिशा में प्रवेश कर चुकी है. यहां पर पहुंचने के बाद राहुल सबसे पहले सुंदरगढ़ जिले के वेदव्यास धाम में दर्शन किए. यहां पर उन्होंने पूजा-अर्चना की. इस मंदिर की गुफा को वह स्थान माना जाता है, जहां ऋषि और कवि वेद व्यास जी ने महाभारत की रचना की थी.

राहुल गांधी की इस यात्रा को 25 दिन हो चुके हैं. मणिपुर से इसकी शुरुआत हुई थी. राहुल की यात्रा को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठा नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है. उन्होंने लिखा, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 22वें दिन हम बोकारो में थे और आज 25वें दिन पश्चिमी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला में हैं. राउरकेला स्टील प्लांट भारत के इस्पात के क्षेत्र में औद्योगीकरण के मामले में सबसे पहले मील के पत्थरों में से एक है, जो 1950 के दशक में शुरू हुआ था. राउरकेला स्टील प्लांट को पश्चिम जर्मनी और ऑस्ट्रिया की सहायता से लगभग 65 साल पहले चालू किया गया था. यहां स्टील बनाने के लिए नवीनतम और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल शुरू हुआ.’

मोदी सरकार पर साधा निशाना

जयराम रमेश ने आगे लिखा, ‘सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों ने भारत की आगे की विकास यात्रा की नींव रखी, लाखों परिवारों को अच्छी नौकरियां प्रदान कीं और बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए अवसर पैदा किए. इन्होंने राष्ट्रीय एकता को भी बढ़ावा दिया है, लेकिन इन उद्यमों को अब या तो बेचा जा रहा है या उन्हें बर्बाद किया जा रहा है. 2014 के बाद से उन पर सुनियोजित ढंग से हमला किया गया है. यह एक अन्याय है, जिसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रतिबद्ध है.’

‘उद्योगपति राज्य के संसाधनों को लूट रहे’

राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बेरोजगारी की बीमारी देशभर में फैल रही है और हर प्रदेश इस बीमारी से बुरी तरह पीड़ित है. ओडिशा के आंकड़े देखिए – 40% युवा पढ़ाई और कमाई से दूर हैं, 1 लाख से अधिक सरकारी पद खाली हैं और लाखों युवा नौकरी की तलाश में हैं.

उन्होंने आगे कहा कि ओडिशा के 30 लाख से अधिक युवा नौकरी के लिए अन्य राज्यों में भटक रहे हैं और मोदी मित्र नवीन पटनायक के संरक्षण में बाहर से आए 30 अरबपति उद्योगपति राज्य के संसाधनों को लूट रहे हैं. Rail, SAIL, पोर्ट, एयरपोर्ट समेत कांग्रेस द्वारा बनाए गए देश के बड़े PSUs आज मोदी की मित्र नीति से बेचे जा रहे हैं.

कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है GST में सुधार कर छोटे उद्योगों के लिए एक नया आर्थिक मॉडल तैयार करना, अंधे निजीकरण को रोकना, PSUs को फिर से जीवित करना और खाली पड़े सरकारी पदों को भरना है. कांग्रेस का यही विजन ओडिशा समेत पूरे देश में रोजगार पैदा कर सकता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नरवाई की आग ने बढ़ाया खतरा, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा     |     भूख और प्यास से व्याकुल गुफा में जा बैठा बाघ     |     व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का केन्द्र बिन्दु बनेगा व्यापारी कल्याण बोर्डः जसमंत जाटव     |     मुंबई में अंतरराष्ट्रीय सम्मान पाने के बाद डॉ. वी.डी. यादव ने किया पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन     |     बड़ी खबर::जबलपुर बरगी क्रूज हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन, तीन महीने में देनी होगी विस्तृत रिपोर्ट     |     क्रिकेट के मैदान में अनुज शर्मा का जलवा,अर्द्धशतक मारकर टीम को दिलाई जीत     |     नहर में मिले कई ग्रामीणों के आधार कार्ड और बैंक दस्तावेज, मचा हड़कंप     |     भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई     |     सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा और श्रीराम महायज्ञ का हुआ भव्य समापन     |     मातृ दिवस पर महिला शिक्षिकाओं ने दिखाया दमखम, भोपाल संभाग बना राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811