Let’s travel together.

यूट्यूबर मनीष कश्यप की बढ़ी मुश्किलें

115

तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों को लेकर फर्जी वीडियो शेयर करने के मामले में यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। तमिलनाडु पुलिस ने मनीष कश्यप को गुरुवार को मदुरै की अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। इससे पहले, र्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मनीष से पांच दिनों तक पूछताछ की थी।

18 मार्च को हुआ था गिरफ्तार

बता दें कि फर्जी वीडियो के मामले में बिहार पुलिस ने मनीष कश्यप को बेतिया से 18 मार्च को गिरफ्तार किया था। बिहार पुलिस के मुताबिक, पुलिस और ईओयू उसके घर को कुर्क करने की प्रक्रिया में थी, तभी उसने बेतिया के जगदीशपुर थाने में सरेंडर कर दिया। ईओयू ने मनीष और अन्य आरोपियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों की कथित पिटाई को लेकर फर्जी वीडियो शेयर करने के मामले में केस दर्ज किया था।

कुर्की के डर से किया सरेंडर

बिहार पुलिस और ईओयू की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “मजदूरों की पिटाई के फर्जी वीडियो शेयर करने के मामले में मनीष कश्यप को बिहार और तमिलनाडु पुलिस से वांटेड घोषित किया गया था। घर की कुर्की के डर से उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।”

इससे पहले, तमिलनाडु के कोयम्बटूर में प्रवासी श्रमिकों पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में हिंदू मुन्नानी संगठन के दो सदस्यों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

झूठे आरोप लगाए गए: मनीष कश्यप

वहीं, यूट्यूबर मनीष कश्यप ने सफाई पेश की है। मनीष ने कहा कि मैंने किसी के बारे में कुछ गलत नहीं बोला है। मुझ पर राजनीतिक आरोप लगाए गए हैं। सारे आरोप झूठे हैं। मैंने सिर्फ मजदूरों की आवाज उठाई है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811