दीपक कांकर
रायसेन। प्रिंट मूल्य से अधिक दाम पर शराब बेचने की शिकायत पर भोपाल से आये उड़नदस्ते ने जिले की आठ दुकाने जांच मे सही पाए जाने पर कलेक्टर अरविन्द दुबे ने लाखो रुपए का जुर्माना किया हे। वही दुकानों को सील करने के आदेश भी दिये हे।इस मामले में आबकारी विभाग जानकारी देने से आनाकानी कर रहा हे वही जिले की आबकारी सहायक आयुक्त मुख्यालय पर नही हे।
जानकारी के अनुसार रायसेन जिले में एक लम्बे समय से शराब की दुकानों पर प्रिंट रेट से अधिक पर शराब बेचीं जा रही थी।इस सम्बन्ध में लोगो ने आबाकरी आयुक्त भोपाल को लगातार शिकायते की थी। इस पर आयुक्त भोपाल ने उड़नदस्ते की टीम को जांच ले लिए भेजा था। जांच के दौरान उड़नदस्ते ने मंडीदीप,बाड़ी, सुल्तानपुर,देहगाँव, खरबई,दीवानगंज,सलामतपुर ,नकतरा
की दुकानों पर जांच की तो शिकायत सही पाई गई।इस पर उड़नदस्ते ने इन आठो दुकानों को सील कर दिया हे। मामले में रायसेन कलेक्टर अरविन्द दुबे ने लाखो रुपए का जुर्माना लगाया हे।
उल्लेखनीय हे कि जिले में शराब दुकानों पर अधिक दाम में शराब तो बिकती ही हे शराब ठेकेदारो ने गाँव गाँव में अपने एजेंटो के माध्यम से शराब की पेरेलल दुकाने लगा रखी हे जहां से अवैध शराब की बिक्री जोरो पर की जा रही हे। शिकायतो पर विभाग कोई कार्रवाही नही करता।यु कहा जाये कि आबकारी विभाग सिर्फ ठेकेदारो के कहने पर ही कार्रवाही करता हे तो गलत नही होगा। मैदानी रूप से आबकारी विभाग का अमला निष्क्रिय हे। वही शराब माफियाओ में आबकारी विभाग का कोई खौफ नही बचा हे।