Let’s travel together.

कुछ ही देर में दूधाधारी मठ पहुंचेंगे सीएम साय, रामोत्सव में आयोजित स्वर्ण श्रृंगार और विशेष पूजा में होंगे शामिल

0 72

रायपुर। आज यानी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होगा। इस एतिहासिक समारोह का हिस्सा कई नामी हस्तियां बनेंगी। जिसमें नेता मंत्री सहित कई नामी हस्तियां भी शामिल होंगी। पूरे देश में राम नाम की धूम है। हर कोई राम की भक्ति में लीन है। ऐसे में हर कोई राम लला के आगमन  की तैयारी में जुटा हुआ है। इसके साथ  छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी अब बस कुछ ही देर में रायपुर के दूधाधारी मठ पहुचेंगे।  जहां वे रामोत्सव में आयोजित स्वर्ण श्रृंगार , विशेष पूजा में शामिल होंगे।

बता दें कि सीएम साय शिवरीनारायण में आयोजित राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। सीएम साय के साथ ही ओम माथुर भी साथ में शिवरीनारायण जाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ अवसर पर दूधाधारी मठ में आज अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भगवान बालाजी महाराज का स्वर्ण श्रृंगार किया गया है जो बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रहा। इस पूजा अर्चना के बाद छप्पन भोग का भी आयोजन किया गया है।

वहीं राम लला के आगमन में पूरे मंदिर प्रांगण को बहुत खूबसूरत ढंग से सजाया गया है  साथ ही महाआरती भी होगी। इसके साथ ही मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। जानकारी दें दे की मुख्यमंत्री शाम को IBC24 के “एक दीया राम के नाम” कार्यक्रम के शामिल होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811