Let’s travel together.

जबलपुर पुलिस ने बढ़ाई गश्ती, सुरक्षा जांचने स्वयं निकले एसपी

0 71

जबलपुर। अयोध्या में श्रीराम प्रतिमा स्थापना समारोह को लेकर शहर में भी पुलिस अलर्ट मोड पर है। भीड़ वाले स्थानाें पर सतर्कता बरती जा रही है। शनिवार रात से पुलिस ने गश्ती बढ़ा दी है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए पुलिस का बम जांच दस्ता भी सड़क पर उतर आया है।

सुरक्षा बंदोस्त को जांचने के लिए पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह स्वयं टीम के साथ मैदान में उतरें। रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, माल, न्यायालय परिसर एवं उनके आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। रेलवे स्टेशन में यात्रियों से पूछताछ भी की। एसपी ने पुलिस अधिकारियों से संवदेनशील क्षेत्रों के बारे में जानकारी ली। भीड़ वाले स्थानों के साथ ही बाजार, ग्वारीघाट, चौपाटी में जांच के निर्देश दिए है। समस्त थाना प्रभारियों से होटल, धर्मशाला, सराय, रैन बसेरा, डेरे एवं किरायेदारों की जांच और सत्यापन के लिए कहा है। यह कार्रवाई निरंतर जारी रखने का आदेश दिया है।

लोगों से आग्रह किया है कि यदि कोई भी संदिग्ध वस्तु नजर आए तो उससे दूर रहें एवं इसकी सूचना तत्काल कन्ट्रोलरूम में 0761-2676100, 2676102 एवं डायल 100 पर फोन करें। ताकि तत्काल बी.डी.डी.एस. टीम से चैकिंग की कार्यवाही करायी जा सके। इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक शहर प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) समर वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती पंकज मिश्रा उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811