Let’s travel together.

आदतन अपराधी से चाइना डोर जब्त करने के लिए पुलिस ने अपनाया ये तरीका

0 99

 देवास। मकर संक्रांति के दिन व उससे पहले शहर सहित अंचल में चाइना डोर की चपेट में आकर कई लोग घायल हुए, कई को टांके लगाने पड़े। इसे देखते हुए पुलिस द्वारा चाइना डोर जब्ती के लिए अभियान चलाया गया।

सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार रात को कर्मदीप चौराहे के समीप से एक युवक को चाइना डोर बेचते हुए पकड़ा। इसके लिए पुलिसकर्मी ने यूनिफार्म की जगह सामान्य कपड़े पहने और ग्राहक बनकर पहुंचा। दुकानदार धर्मेन्द्र लोधी निवासी नेहरूनगर ने जैसे ही गट्टे मे से चाइना डोर बेचने के लिए निकाली, पुलिस ने पकड़ लिया।

टीआई अजय चानना ने बताया आरोपित पर धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया। उसके खिलाफ पहले से भी कई केस दर्ज हैं, आदतन अपराधी होने से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

आरोपित को पकड़ने में एसआई अरुण पिपल्दे, प्रधानारक्षक हेमेन्द्र पटेल, घनश्याम अर्जने, आरक्षक गौरव पिरोनिया, अजय जाट, अरुण चावड़ा, गोपाल ठाकुर, शुभम कश्यप की टीम शामिल रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811