Let’s travel together.

सालों से लंबित एलिवेटेड कारिडोर अब लेगा आकार, मुख्यमंत्री मोहन यादव आज करेंगे शिलान्यास

0 57

इंदौर। एलआईजी से नवलखा तक एलिवेटेड कारिडोर बनाने का कार्य सालों से लंबित है। शहर के जनप्रतिनिधि और अधिकारी टेंडर होने के बाद भी इस कारिडोर का काम शुरू नहीं करा पा रहे थे। अब इस कारिडोर का काम शुरू होने वाला है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव बुधवार को एलिवेट कारिडोर का शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री यादव बुधवार को शहर पहुंचेंगे और बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक रोड शो करेंगे। राजवाड़ा पर देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद एलआईजी से नवलखा तक बनने वाले कारिडोर का शिलान्यास करेंगे। राजवाड़ा पर होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम में एलीवेटेड ब्रिज की वीडियों भी दिखाई जाएगी।लोक निर्माण विभाग द्वारा एलआई से नवलखा तक 6.70 किमी लंबा एलिवेटेड कारिडोर बनाया जाएगा। इसको बनाने की लागत 350 करोड रुपये आएगी। इसकी चौड़ाई 15.50 मीटर एवं भू-तल से पुल की ऊंचाई 10 मीटर प्रस्तावित है।

एलिवेटेड कारिडोर की एक भुजा एलआईजी से शुरू होगी और नवलखा पर उतरेगी। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए तीन भुजाएं भी बनाई जाएगी। एक भुजा गिटार चौराहे पर उतरेगी, जबकि गीता भवन चौराहे पर मधुमिलन चौराहे की तरफ और शिवाजी वाटिका चौराहे पर पीपल्याहाना की तरफ उतरेगी।इस पूल काे पूरा करने का लक्ष्य 24 माह तय किया गया है।
एबी रोड पर एलिवेट कारिडोर बनने से वाहनों की राह आसान होगी। एलआईजी चौराहे से वाहन कारिडोर होते हुए सीधे नवलखा पहुंच जाएगी।जबकि तीन चौराहों पर वाहनों के उतरने और चढ़ने के लिए भुजाएं भी बनाई जाना प्रस्तावित है। एबी रोड पर वैसे भी लाखों वाहन का आवागमन प्रतिदिन है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811