डॉ. अनिल जैन दमोह
संयुक्त अतिथि विद्वान नियमितीकरण संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक डॉ देवराज सिंह और डॉ बी. एल. दोहरे ने डॉ चन्दशेखर राठौर को सागर संभाग का सह प्रभारी नियुक्त किया है। चन्दशेखर राठौर वर्तमान में शासकीय कमला नेहरु महिला महाविद्यालय दमोह में प्राणी शास्त्र विषय में अतिथि विद्वान के रूप में कार्यरत हैं। यह मोर्चा प्रदेश में सक्रिय हैं जिसके नेतृत्व में अतिथि विद्वान अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन निरंतर करते रहते हैं। आगामी 30 अप्रैल को भी भोपाल में एक बड़े आंदोलन की तैयारी चल रही है। उनकी मित्र मंडली ने उन्हें बधाई दी है।
