Let’s travel together.

विधायक सुरेंद्र पटवा और प्रभारी अधिकारी  प्रोवश रंजन मण्डीदीप और सलकनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में हुए शामिल

0 135

 

रायसेन।रायसेन जिले के मंडीदीप नगर पालिका के सतलापुर और ग्राम पंचायत सलकनी में भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा के मुख्य आतिथ्य में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें भारत सरकार द्वारा नियुक्त जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रभारी अधिकारी श्री प्रोवश रंजन विश्वास आईओएएस आर्थिक कार्य विभाग भारत सरकार भी शामिल हुए।


विधायक श्री पटवा द्वारा उपस्थित जनसमूह से कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं, गरीबों, किसानों, युवाओं सहित प्रत्येक वर्ग के लिए चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच रही हैं। इस दौरान शिविर आयोजित कर हितग्राहियों को पात्रतानुसार योजनाओं के हितलाभ दिए जा रहे हैं। साथ ही नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देते हुए उनसे आवेदन भी लिए जा रहे हैं, जिससे कि पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ दिया जा सके। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन, स्वनिधि योजना सहित अनेक योजनाओं और विकास कार्यो का उल्लेख किया।
विधायक श्री पटवा ने शिविर में अनेक हितग्राहियों को पात्रतानुसार योजनाओं के हितलाभ स्वीकृति पत्र वितरित किए। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों को वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प भी दिलाया।

शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी अंतर्गत अनेक हितग्राहियों ने योजना का लाभ मिलने के बाद जीवन में आए बदलावों के बारे में बताया। शिविर स्थल पर आईईसी वैन में एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश और योजनाओं की जानकारी संबंधी क्लिप्स भी दिखाई गईं। साथ ही अनेक विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर भी विभागीय योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी गईं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |     छह महीने बाद लौटी उम्मीद: साइबर ठगी में गंवाए 1 लाख रुपये वापस     |     रायसेन में निकला गणेश प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह, झिलमिलाती झांकियों ने मोहा मन     |     मक्का के खेत की मेड़ पर मिला जिंदा नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना     |     5 डे बैंकिंग की माँग को लेकर UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811