Let’s travel together.

विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा ने भोजपुर शिव मंदिर में झाडू लगाकर की स्वच्छता सेवा

0 127

प्रधानमंत्री श्री मोदी के आवाह्न पर चलाया जा रहा है मंदिरों में स्वच्छता अभियान

रायसेन।विश्व प्रसिद्ध भोजपुर शिव मंदिर पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा ने मंदिर में झाडू लगाकर और साफ-सफाई कर स्वच्छता सेवा की।

उन्होंने नागरिकों से भी धार्मिक स्थलों और उनके आसपास साफ-सफाई कर इस स्वच्छता अभियान में सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व देश के प्रत्येक धार्मिक स्थल पर और आसपास स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है।

धार्मिक स्थल हमारी आस्था के केन्द्र हैं और उन्हें स्वच्छ और सुंदर रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, समाजसेवा संगठनों और नागरिकों द्वारा भी मंदिर में स्वच्छता सेवा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |     अचानक बारिश से जलभराव से जूझे नगरवासी, पानी निकासी के अभाव ने बढ़ाई परेशानी     |      गढ़ी का ऐतिहासिक तालाब बदहाली का शिकार जीर्णोद्धार की उठी मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811