Let’s travel together.

बगैर अनुमति हरे भरे पेड़ो को काटा, सरकारी अस्पताल परिसर का मामला

0 673

कई वर्षों से खड़े आम एवं जामुन के पेड़ों को बनाया निशाना

राकेश गौर गैरतगंज रायसेन

गैरतगंज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वर्षों पुराने आम एवं जामुन के हरे भरे पेड़ो को बगैर अनुमति काट दिया गया है। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे आरा मशीन एवं अन्य धारदार औजारों से इन पेड़ों को बेरहमी से जमीदोंज किया गया है। मौके पर कार्य करने वाले लोगो ने बताया कि इसकी परमिशन मौखिक रूप से स्थानीय प्रशासन ने दी थी। जिसके बाद ही इन पेड़ों को काटा गया है। इस संबंध में एसडीएम रवीश श्रीवास्तव से जानकारी ली गई तो उन्होंने इस मामले की जानकारी नही होने का हवाला दिया, वहीं नपा सीएमओ रितु मेहरा ने बताया कि पेड़ो को काटे जाने की किसी प्रकार की कोई परमीशन नही दी गई है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की बात कही है। उधर वन विभाग के रेंजर रजनीश शुक्ला ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में पेड़ काटे जाने की परमिशन स्थानीय राजस्व अधिकारियों एवं नपा प्रशासन को है यदि बगैर परमिशन के पेड़ काटे गए है तो ये गलत है। वन विभाग इस मामले में जांच कर कार्रवाई करेगा।


आश्चर्य का विषय है कि एक तरफ पर्यावरण के संतुलन के लिए शासन प्रशासन द्वारा पेड़ो को लगाने की ओर भरकम प्रयास कर रहे है। वही स्थानीय स्तर पर भी पौधरोपण के नाम पर प्रतिवर्ष ढेरो कार्यक्रम आयोजित किये जाते है ताकि लोग पेड़ों के महत्व को समझे। इस मामले में भी आम एवं जामुन के पेड़ कई वर्षों से खड़े थे तथा फल एवं छाया देते थे। परन्तु इस तरह बेख़ौफ़ ढंग से बगैर अनुमति पेड़ो की बलि देना शासन प्रशासन की नाकामी दर्शाता है। इस मामले में अब प्रशासन की ओर से कार्रवाई कुछ भी हो परन्तु वर्षों से फलदार एवं छायादार इन पेड़ो को पानी देकर उनका भरण पोषण कर बड़ा किया गया था ओर वे पर्यावरण को संतुलित करने का कार्य कर रहे थे अब उन सभी अनमोल चीज़ों की भरपाई कोई नही कर सकता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |     सांदीपनि विद्यालय भविष्य गढ़ने का केंद्र, यहां से निकलेंगे राष्ट्र निर्माता: राज्यमंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811