Let’s travel together.

22 जनवरी को छुट्टी का ऐलान, अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन भक्तों के लिए बड़ा ऐलान,

0 157

 यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कई बड़े ऐलान कर चुके है। हाल ही में उन्होंने 22जनवरी को छुट्टी का ऐलान किया है।  राज्य सरकार द्वारा 22 जनवरी को राज्य में सभी स्कूलों और कॉलेज की छुट्टी की घोषणा की है। साथ ही प्रदेश में जितनी भी शराब की दुकानें हैं उनको भी 22 जनवरी को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही राजस्थान सरकार ने भी 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की है।

वहीं, अब अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी को वाराणसी के नाविक समाज ने गंगा घाट पर एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को नि:शुल्क सेवा देने का निर्णय लिया है। ‘मां गंगा निषाद राज सेवा न्यास’ के संगठन मंत्री शम्भू साहनी ने पीटीआई भाषा को बताया ,‘‘ निषाद समाज का प्रभु श्री राम से अटूट रिश्ता रहा है। वन गमन के समय निषाद राज ने प्रभु श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता को अपनी नाव से बिना शुल्क लिए नदी पार करायी थी।’’

उन्होंने कहा कि इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नाविक समाज की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि 22 जनवरी को बनारस के सभी 84 घाट पर गंगा के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मुफ्त नाव सेवा प्रदान की जाएगी। साहनी ने बताया कि 22 जनवरी को ही दिन में बनारस के राजघाट से निषादराज घाट तक भगवान श्री राम, लक्ष्मण और माता जानकी के नाम से एक शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल होंगे।

उधर, 22 जनवरी को अयोध्या के अंदर भारत के दिग्गजों के अलावा विदेशों से भी कुछ लोग आ रहे हैं। इसलिए मेहमानों के स्वागत के लिए अयोध्या नगरी को सजाया जा रहा है।

16-22 जनवरी तक आयोजित होंगे ये कार्यक्रम
-रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 16 जनवरी से ही शुरू हो जाएगा,
-16 जनवरी से पूजन की प्रक्रिया शुरू होगी।
-17 जनवरी को श्रीविग्रह का परिसर भ्रमण होगा और 18 जनवरी को अधिवास प्रारंभ हो जाएगा।
-19 जनवरी को अधिवास और धान्य अधिवास का कार्यक्रम आयोजित होगा।
-20 जनवरी को पुष्प और रत्न व शाम को घृत अधिवास का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।
-21 जनवरी को मिष्ठान कार्यक्रम और मधु अधिवास होगा।
-22 जनवरी को लगभग दोपहर के अंदर भगवान राम की आंखों से पट्टी हटाई जाएगी और उन्हें दर्पण दिखाया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर आस्था, शिक्षा और स्थापत्य कला का अनूठा संगम है ज्ञानोदय तीर्थधाम     |     सर्दी की दस्तक के साथ दाल मिल चौराहे के तालाब में दिखा सफेद पक्षियों का झुंड, प्रवासी पक्षियों की बढ़ने लगी चहलकदमी     |     छह साल से दोनों किडनियां खराब, हर सप्ताह दो बार डायलिसिस के सहारे जिंदगी की जंग लड़ रहा 31 वर्षीय गजेंद्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर रफ्तार का कहर,कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन की मौत     |     वन्यजीव शिकार मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, टपरे में छिपाकर रखी थी 12 बोर की अवैध बंदूक     |     ऑल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन के उदघाटन हेतु राज्यपाल मंगुभाई पटेल को किया आमंत्रित     |     खातेगांव TI दिलीप पुरी की मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, SP आदित्य मिश्रा ने गठित की SIT     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया उद्घाटन      |     पत्नी ने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा तो पति पहुंचा थाने, बोला- पूजा नहीं की तो दूंगा तलाक     |     मंदिरों में चोरी करने वाला आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, डेढ़ लाख का माल बरामद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811