Let’s travel together.

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान चले लात घूंसे और हुई मारपीट, मच गई भगदढ़

0 109

महिला सरपंच के पति ने अपने साथियों सहित कर दी रोजगार सहायक की मारपीट

– बंदूक से फायर तक किए जाने के आरोप, रोजगार सहायकों ने दिया ज्ञापन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के मेघोना बड़ा पंचायत में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान यहां लात घुसे चल गए। इतना ही नहीं यहां पर महिला सरपंच के देवर पर बंदूक चलाने तक के आरोप लगे हैं। केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जब यात्रा मेघोना बड़ा पंचायत में पहुंची तो यहां पर रोजगार सहायक के साथ सरपंच पति और उनके भतीजे द्वारा मिलकर मारपीट कर दी गई। इस मारपीट में बंदूक से फायर किए जाने तक की आरोप भी लगाए गए हैं। इस मारपीट के बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा में भगदड़ मच गई। विकसित भारत यात्रा जब इस गांव में पहुंची थी तो उस दौरान वहां पर जिला पंचायत की अध्यक्ष नेहा यादव और जनपद पंचायत सीईओ अरविंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीणभी मौजूद रहे जिनके सामने यहां पर यह हुडदंग व मारपीट हुई। इस घटनाक्रम के बाद बुधवार को रोजगार सहायक और उनके साथी दूसरे रोजगार सहायकों ने शिवपुरी जिला मुख्यालय पर आकर एक ज्ञापन दिया है और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

रोजगार सहायक की जमकर मारपीट की गई-

इंदार थाना क्षेत्र के मेघोना बड़ा पंचायत में पहुचीं विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान रोजगार सहायक रामकुमार यादव के साथ सरपंच पति और भतीजों मिलकर ने जमकर मारपीट की। रोजगार सहायक ने यात्रा से भागकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। रोजगार सहायक ने अपने ऊपर हुए प्राणघातक हमले की लिखित शिकायत इंदार थाने में दर्ज कराई है। रोजगार सहायक रामकुमार यादव ने बताया कि जब पंचायत में कार्यक्रम चल रहा था उसी दौरान उन पर हमला हुआ। उन्होंने बताया कि सरपंच के भतीजे शील कुमार यादव, राजवीर यादव (सरपंच पति), अक्षय यादव, कप्तान यादव, लाल साहब यादव, महेंद्र यादव, रामराजा यादव और मेरे पास आकर खड़े हो गए। इसी दौरान शील कुमार और राजवीर बोले कि तू सही से काम नहीं कर रहा है। मैने उनसे मेरी शिकायत मौके पर मौजूद अधिकारियों से करने की कह दी थी। इसी बात से दोनों भड़क गए और मेरे साथ मारपीट की।

घटना के विरोध में उतरे रोजगार सहायक, दिया ज्ञापन-

इस मामले में इंदार थाना प्रभारी दिनेश नरवरिया ने बताया है कि रोजगार सहायक द्वारा मारपीट की शिकायत दर्ज कराई गई है। इस पर से विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर बुधवार को ग्राम रोजगार सहायक व पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारी शिवपुरी जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए और इस घटना के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान रोजगार सहायकों ने बताया कि आए दिन जिले में इस तरह सरपंच व उनके परिवारजनों के द्वारा गलत कार्य के दबाव को लेकर मारपीट की घटनाएं बढ़ रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ओआरएस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन       |     गुरुपूर्णिमा विशेष – दुनिया को आत्मबोध कराने वाले गुरु का गांव आज भी अपनी पहचान को मोहताज     |     गुरु ही मोक्षमार्ग के पथप्रदर्शक, उनके ज्ञान को न नापा जा सकता है और न तौला जा सकता है : निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     दीवानगंज समिति के सामने 80 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     तीन बेटियां होने के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला     |     बालमपुर की आस्था का केंद्र बनेगा प्राचीन खेड़ापति माता मंदिर, ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ जीर्णोद्धार     |     मानसून की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, 50 गांवों के किसान परेशान     |     स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान     |     शिवपुरी में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री की अर्थी       |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की पहल: उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं अप्रवासी भारतीयों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना को देने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811