Let’s travel together.

बिजली सबस्टेशन से ट्रांसफ़ार्मर आइल,कंट्रोल केबल,बैटरी सेट चुराने बाले 7 आरोपी गिरफ्तार

0 263

-गिरफ्तार आरोपियों मे चोरी का सामान खरीदने बाला कबाड़ी भी गिरफ्तार
-पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त बोलेरो जीप भी की जप्त

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले दीवानगंज के पास स्थित जमुनिया खेजड़ा गांव में बने बिजली सब स्टेशन पर चोरों ने 27,28 दिसंबर की रात धावा बोल दिया था।पुलिस ने इस मामले में 6 चोरो और एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया हे। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त बोलेरो जीप सहित चोरी का माल बरामद किया हे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने जैक लगाकर 3:15 हैवी ट्रांसफार्मर को जैक से नीचे पटककर उसमे से 3068 लीटर आयल, एक बैटरी सेट ,480 एम कंट्रोल केबल, 7630 कॉपर ऑयल सहित लगभग 30 लाख रुपए का माल चोरी कर ले गए थे। विद्युत वितरण कंपनी के जे ई मनीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट पर चोरों के खिलाफ पुलिस ने धारा 380 आईपीसी, 136 विद्युत अधिनियम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था 10 दिन से लगातार पुलिस आरोपियों को खोजने में लगी थी जिसकी सफलता पुलिस को शनिवार को मिली। जिस दिन चोरी हुई थी उसी दिन से पुलिस तकनीकी साक्ष्य के आधार पर चोरों को खोजने में लगी हुई थी इसकी सफलता पुलिस को शनिवार को मिली। पुलिस ने सात आरोपियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें से चोरी करने वाले 6 आरोपी है जबकि सातवां आरोपी चोरी का माल खरीदने वाला है। पुलिस ने चोरी का समान सहित ,लोडिंग बोलेरो पिकअप भी पकड़ी है। जिसमें चोरी का पूरा सामान भरकर ले गए थे। चोरों ने एक सप्ताह तक रेकी की थी इसके बाद घटना को अंजाम दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811