Let’s travel together.

साध्वी ऋतंभरा पहुंची नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर, विशेष पूजा अर्चना कर किया हवन

0 78

नलखेड़ा। विश्व प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मां बगलामुखी मंदिर में शनिवार को साध्वी ऋतंभरा दीदी नलखेड़ा विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां बगलामुखी मंदिर पर पहुंची जहां उन्होंने पहले मां के दरबार में दर्शन कर मत्था टेका पूजा-अर्चना की। जिसके बाद पंडितों द्वारा विशेष हवन अनुष्ठान करवाया गया। वे लगभग दो घंटे से भी अधिक समय तक पूरे विधि-विधान से मां की पूजा करती रहीं।

आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी का मंदिर बहुत प्राचीन है। मंदिर में बां बगलामुखी बीच में विराजित हैं, इनके दोनों ओर मां महालक्ष्मी और मां महासरस्वती विराजित हैं। माना जाता है कि मां बगलामुखी यहां स्वयं विराजित हैं।

मान्यता है कि श्रीकृष्ण ने पांडवों को मां बगलामुखी की पूजा करने के लिए कहा था, जिसके बाद वे यहां आए थे। उस समय माता की मूर्ति यहां एक चबूतरे पर विराजमान थीं। तब से ही मान्यता है कि यहां उपासना करने के बाद ही पांडवों को उनका राज्य वापस मिला।

मंदिर में तांत्रिक अनुष्ठान और हवन किया जाता है। आम भक्तों के साथ यहां राजनेताओं भी सबसे ज्यादा पहुंचते हैं। किसी भी चुनाव के दौरान यहां राजनेताओं की भीड़ बढ़ जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811