Let’s travel together.

आनलाइन ट्रांजेक्शन करते ही खाते से कटे लाखों रुपये, सीमेंट व्यापारी साइबर ठगी का शिकार

0 70

पिपलियामंडी। नगर के एक बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने व्यापारी को जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

जानकारी के अनुसार किसी व्यक्ति ने आपको ठेकेदार बताते हुए बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी विकास गर्ग को मोबाइल पर काल किया और 60 कट्टे सीमेंट कन्या शाला के पास भेजने के लिये कहा। व्यापारी ने भी सामने वाले को ठेकेदार समझ कर अपने कर्मचारी से ट्रेक्टर ट्राली में सीमेंट भर कन्याशाला पहुंचा दी।

ट्रेक्टर लेकर कर्मचारी पहुंचे तो कन्या शाला पर ताले लगे हुए थे। कर्मचारी ने व्यापारी को फोन पर सूचना दी। व्यापारी ने उक्त व्यक्ति को फोन लगाया तो व्यक्ति बोला ट्रेक्टर को वही खड़ा रखो में आ रहा हूं। यह कहते हुए बातों में उलझाकर उक्त व्यक्ति ने व्यापारी से कहा कि मेरे नंबर पर 10 रुपये डाल दीजिए। इस दौरान व्यापारी को खाते से कुछ राशि कटने का मैसेज प्राप्त हुआ तो उक्त व्यक्ति ने कहा कुछ गलती हो गई है। आप अपने दूसरे अकाउंट के क्यूआर कोड दे दिजिए। व्यापारी ने क्यूआर कोड सेंड कर दिए। इसी दौरान उनके दोनों खातों से 3.15 लाख रुपये कट गए। बाद में व्यापारी को पता चला की मेरे साथ ठगी हो गई है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरियादी विकास गर्ग ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया से मुलाकात की और उन्हें भी पूरे मामले से अवगत करवाया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही कार्रवाई का आश्वशन दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क नहीं सुधरी तो भूख हड़ताल पर बैठेंगे ग्रामीण,सरार की बदहाल सड़क को लेकर कलेक्टर से शिकायत     |     15 साल पुरानी सड़क बदहाल: 3.5 किमी मार्ग पर हजारों गड्ढे, 10 हजार आबादी परेशान     |     हाईवे पर अब पेड़-पौधे भी बने हादसों का खतरा     |     पंडित कमल किशोर नागर को कथित धमकी भरे पत्र के विरोध में बम्होरी में उतरा सनातन समाज, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग     |     सागर जहरीली शराब कांड के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बम्होरी में स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन     |     अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 13 प्रकरण दर्ज     |     स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर डॉक्टरों का आंदोलन तेज, MP में सरकारी अस्पतालों की OPD बंद     |     डीआरसी केंद्र में मनाया गया विश्व फिजियोथैरेपी दिवस, मरीजों को बताए उपचार के लाभ     |     राजीनामा का दबाव, आदिवासी युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला     |     रायसेन जिला अभिभाषक संघ चुनाव में संघर्ष कुमार शर्मा की शानदार जीत, बने अध्यक्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811