Let’s travel together.

अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए

0 127

19 अगस्त को होगी नामांकन फार्मो की जांच, 20 अगस्त तक हो सकेगी नाम वापसी 

 सी एल गौर रायसेन

जिला अभिभाषक संघ की चुनाव प्रक्रिया के चलते नामांकन फॉर्म भरने के आखिरी दिन मंगलवार को चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन फॉर्म चुनाव अधिकारी विजय कुमार धाकड़, एवं सहायक चुनाव अधिकारी भरत सिंह राजपूत के समक्ष जमा किए। इस संबंध में चुनाव अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अभिभाषक संघ अध्यक्ष पद के लिए जिन उम्मीदवारों ने नामांकन फॉर्म जमा किए हैं उनमें पवन कुमार चौबे, धर्मेंद्र प्रताप सिंह परिहार, संघर्ष शर्मा एवं धर्मेंद्र शर्मा शामिल है वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए दौलत राम सेन एवं सनत कुमार पांडे तथा श्रीमती सुमन गुप्ता ने नामांकन भरा है, सचिव पद के लिए मुकेश कुमार शाक्या, जगदीश प्रसाद रजक तथा राजमल जैन ने नामांकन जमा है वहीं सह सचिव पद के लिए जितेंद्र राय एवं श्रीकांत गौर ने नामांकन भरा है। कोषाध्यक्ष पद के लिए श्रीमती पूजा मांझी एवं पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए कालूराम प्रजापति ने फार्म जमा किया है इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए शशांक धाकड़, राजवेंद्र सिंह ठाकुर, असलम खान, जमशेद सिद्दीकी, भूरा खान मेवाती शामिल है वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए अरुण सेन, अजय सिंह धाकड़, पुरुषोत्तम जादौन, अरविंद, सचिन जाट ने नामांकन जमा किया है। जिला अभिभाषक संघ के घोषित चुनावी कार्यक्रम के अनुसार 19 अगस्त को नामांकन फार्म की जांच 11:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक की जाएगी, इसके बाद 20 अगस्त को नाम वापसी 11:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक की जा सकेगी।

नोट -फोटो AI जनरेटेड हे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811