सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में शतरंज और शारीरिक स्वास्थ्य का एक 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ
रायसेन। सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में शतरंज और शारीरिक स्वास्थ्य का एक 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ हुआ। इस आयोजन के तहत छात्रों, शिक्षकों, अधिकारियों कर्मचारियों को शतरंज की चालों के अलावा यह भी सिखाया जा रहा है कि जीवन भर स्वस्थ कैसे रहा जा सकता है।
विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव तथा सहायक निदेशक (खेल) श्री विवेक पाण्डेय ने कहा कि स्वास्थ जीवन का सबसे बड़ा वरदान है। इसलिए हर इंसान को सर्वप्रथम अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। बड़ी संख्या में छात्र शिविर में पहुंचे। छात्रों को स्वस्थ जीवन के गुणों का तौर पर जिम, साधारण वार्जिश-कसरत, योग, पैदल चलना, तैरना, जॉगिंग इत्यादि के बारे में अंतर बताया गया।

छात्रों ने जाना कि किस excercise में सबसे अधिक कैलोरी जलती है। शिविर में आये सभी लोगों को डाइट, उपवास (fasting) और उसके स्वस्थ परिणामों के बारे में बताया गया। सभी ने डाइट, खानपान इत्यादि के बारे में कई सवाल भी किये। सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में प्रत्येक दिवस एक्सरसाइज ज़रूर करेंगे। कई छात्रों ने शतरंज को पहली बार खेला और उसकी चालों को सीखा। उन्होंनें अनुभव किया की मानसिक स्वास्थ के लिए चैस एक अच्छी कसरत है।