Let’s travel together.

अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 13 प्रकरण दर्ज

0 36

25 लीटर कच्ची शराब, 500 किलो महुआ लाहन समेत करीब 60 हजार रुपए की सामग्री जब्त

रायसेन। सागर जिले में सामने आई जहरीली शराब की घटना के बाद रायसेन जिला आबकारी विभाग ने अवैध एवं अमानक मदिरा के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में 8 सितंबर 2026 को विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 13 प्रकरण दर्ज किए गए।

कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने 25 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब, 500 किलो महुआ लाहन, 51 पाव देशी मदिरा तथा 35 पाव विदेशी मदिरा जब्त की। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य करीब 60 हजार रुपए बताया गया है।

सागर जिले से लगे क्षेत्रों में विशेष निगरानी

आबकारी विभाग द्वारा सागर जिले से लगे रायसेन जिले के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही जिले की कम्पोजिट मदिरा दुकानों का गहन निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अमानक मदिरा का विक्रय न हो सके।

विभाग द्वारा ग्राहकों को भी समझाइश दी जा रही है कि वे मदिरा केवल अधिकृत मदिरा दुकानों से ही खरीदें। अधिकारियों द्वारा दुकानों में उपलब्ध मदिरा की भी जांच की जा रही है।

एक दिन पहले भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

इससे पहले 7 सितंबर 2026 को भी आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 14 प्रकरण दर्ज किए थे। इस दौरान 70 पाव देशी मदिरा, 32 पाव विदेशी मदिरा, 75 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब और 1190 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया था।

इस कार्रवाई में जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य करीब 1 लाख 45 हजार रुपए बताया गया था।

आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और सागर जिले से लगे क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन के बाद दिया ज्ञापन     |     संत कमल किशोर नागर को धमकी भरे पत्र के विरोध में हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     जिला स्तरीय युवा संगम मेला सम्पन्न,259 हुए चयनित     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह का सांची के आमखेड़ा में भाजपाइयों ने पुष्प वर्षा कर किया ऐतिहासिक स्वागत      |     पटेल नगर रहवासी समिति के संचालक निर्वाचित हुए तरुण नायक     |     एईओ के कार्यालय तैयार, पद खाली, 13 साल से नियुक्ति का इंतजार     |     गैरतगंज में गूंजा ‘गोविंदा आला रे’, मशक्कत के बाद फोड़ी मटकी     |     अज्ञात कार ने मासूम को रौंदा, दर्दनाक मौत,ऑटो से उतरते समय हुआ हादसा, घटना के बाद कार चालक मौके से फरार     |     अतिवृष्टि से प्रभावित सोयाबीन फसल का कृषि अधिकारियों ने किया निरीक्षण     |     अतिवृष्टि से सोयाबीन की फसल बर्बाद, किसानों ने मांगा मुआवजा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811